13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहकारी समिति के अध्यक्ष हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, झांसे में आकर ऐसे गंवा दिए 5 लाख रुपए

Fraud Cases In Chhattisgarh : अज्ञात नम्बर से आए कॉल को बैंक का समझ कर कोसा बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए।

2 min read
Google source verification
सहकारी समिति के अध्यक्ष  हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, झांसे में आकर ऐसे गंवा दिए 5 लाख रुपए

सहकारी समिति के अध्यक्ष हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, झांसे में आकर ऐसे गंवा दिए 5 लाख रुपए

बिलासपुर. अज्ञात नम्बर से आए कॉल को बैंक का समझ कर कोसा बुनकर सहकारी समिति के अध्यक्ष ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मोबाइल पर नेट बैंकिंग शुरू करना चाहते थे। साइबर ठग ने झांसे में लेकर खाते से 5 लाख 30 हजार 618 रुपए निकाल लिया। शिकायत पर सरकंडा पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढें : हत्यारिन बहु को मिली काली करतूत की सजा, ससुर की बेहरमी से की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास

ट्रांजेक्शन के पैसे वापस करने का झांसा देकर की ठगी

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि साइबर ठग ने रुपए ट्रांजेक्शन कराने के बाद रुपए लौटाने का झांसा देकर फोन पे के माध्यम से 1 लाख अपने रिश्तेदार के खाते में जमा करवा दिए। दो दिनों बाद साइबर ठग ने दुबारा से फोन कर अब तक ट्रांजेक्शन किए रुपए वापस करने की बात कही और अब तक किए ट्रांजेक्शन की रकम दुबारा से खाते में जमा करने को कहा।

यह भी पढें : अलर्ट मोड पर पुलिस, अवैध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर, कई खतरनाक हथियार जब्त

ठगी की आशंका होने पर पीड़ित ने नम्बर को ब्लाक कर थाने पहुंच कर शिकायत की है।

पुलिस के अनुसार सतीश कुमार पिता सीताराम देवांगन (55) माहामाया कोसा बुन्कर सहकारी समिति मर्यादित लखराम के अध्यक्ष है। 21 से 25 अगस्त के बीच आए सतीश के मोबाइल ऑनलाइन बैंकिंग शुरू करने को लेकर फोन आया। फोनकर्ता ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का कर्मचारी होना बताया।

यह भी पढें : CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ शिवसेना ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, इन नामों पर लगाई मुहर, देखें लिस्ट

पीड़ित सतीश देवांगन ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी साइबर ठग नेट बैंकिंग चालू करने के लिए जो भी कहता गया वह करते गए। इस दौरान बैंक से रुपए कटने का मैसेज पहुंचा तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने सरकंडा थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। सरकंडा पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।