
निर्दलीय शहजादी कुरैशी 228 वोटो से जीतीं।
बिलासपुर. बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच मामला फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के 70 वार्डों में से भाजपा 34, कांग्रेस 33 और 3 निर्दलीयों ने चुनाव जीते हैं, हालाकि मतपत्रों की फाइनल गिनती बाकी है और प्रशासन की घोषणा बाकी है।
लेकिन जो रिजल्ट सामने आ रहे हैं उससे लग रहा है कि बिलासपुर नगर निगम में महापौर चुनाव के लिए जीते हुए 3 निर्दलीय प्रत्याशी निर्णायक भूमिका में रहेंगे। क्योंकि मिजोरिटी के लिए किसी भी पार्टी को 70 में से 36 पार्षदों का समर्थन जरुरी है, लेकिन किसी भी पार्टी को बिलासपुर नगर निगम चुनाव में 36 पार्षद नहीं मिले हैं।
भाजपा को 34 और कांग्रेस 33 पार्षद के साथ एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जो 3 पार्षद चुनकर आए हैं वह दोनों ही पार्टियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। हालाकि कुछ छणों बाद स्थिती पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी और देखना होगा कि कौन बाजी मारता है।
Published on:
24 Dec 2019 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
