25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद साइबर टीम जांच में जुटी…

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह प्राप्त इस संदेश में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद साइबर टीम जांच में जुटी...(photo-patrika)

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के बाद साइबर टीम जांच में जुटी...(photo-patrika)

CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह प्राप्त इस संदेश में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

एसएसपी रजनेश सिंह खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाईकोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर सख्ती बढ़ाई गई है। आने-जाने वालों की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

CG High Court: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पुलिस की साइबर सेल ई-मेल के स्रोत को ट्रेस करने में लगी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और जांच पूरी होने तक कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलते रहे हैं।

पहले भी मिल चुके हैं ऐसे ई-मेल

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए थे, जिनमें व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाए गए, हालांकि ज्यादातर मामलों में धमकियां फर्जी पाई गईं। हाईकोर्ट के अधिवक्ता रूद्र प्रताप दुबे ने बताया कि प्राप्त ई-मेल फर्जी प्रतीत हो रहा है। फिलहाल हाईकोर्ट में स्थिति सामान्य है और आम दिनों की तरह न्यायिक कार्य जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग