16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेम पोर्टल खरीदी में गड़बड़ी का मामला… एबीयू की क्रय समिति के 6 सदस्यों को शोकॉज नोटिस, 3 दिन में जवाब के निर्देश

Bilaspur News: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में जेम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में अनियमितताओं को लेकर शासन ने सख्ती दिखाई है।

2 min read
Google source verification
नोटिस (photo source- Patrika)

नोटिस (photo source- Patrika)

CG News: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में जेम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में अनियमितताओं को लेकर शासन ने सख्ती दिखाई है। पहले ही तत्कालीन कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित किया गया है।

अब जांच प्रतिवेदन में क्रय समिति के 6 सदस्यों की भूमिका संदेहास्पद पाए जाने पर उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के क्रियान्वयन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अवर सचिव फबिओला बड़ा, उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी पत्र में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन का उल्लेख करते हुए संबंधित सदस्यों से तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने जैसी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इन्हें जारी किया गया है नोटिस

नोटिस क्रय समिति के संयोजक एवं वित्त अधिकारी अलेक्जेंडर कुजूर, वरिष्ठ प्रोफेसर एचएस होता, सहायक कुलसचिव नेहा राठिया सहित तीन अन्य यूटीडी प्रोफेसरों को जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी की तिथि से जारी नोटिस मंगलवार को सदस्यों को प्रेषित किया गया और 25 फरवरी तक जवाब मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व कुलसचिव शैलेंद्र दुबे के कार्यकाल में बैठक आयोजित किए बिना बैकडेट हस्ताक्षर लेने के आरोप भी सामने आए हैं। मामले में विभागीय जांच आगे बढऩे पर अन्य अनियमितताएं उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।

इधर, दो परीक्षा के बीच गैप नहीं, मांगा समाधान

इधर, एबीयू की परीक्षा समयसारिणी के विरोध में छात्र-छात्राओं ने विवि का घेराव कर धरना दिया। विद्यार्थियों का आरोप है कि दो परीक्षाओं के बीच पर्याप्त अंतराल नहीं रखा गया है और तिथियां जेईई, सीयूईटी, नीट व यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं से टकरा रही हैं। प्रभारी परीक्षा नियंत्रक ने 24 घंटे में निर्णय का आश्वासन दिया।