16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, थोक व्यापारी के ठिकाने पर छापा, 5 लाख का माल जब्त

Gold Flake Duplicate Cigarette: ITC टीम ने नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। ग्राहक बनकर की गई कार्रवाई में 5 लाख रुपए का माल जब्त, व्यापार विहार क्षेत्र से सप्लाई हो रही थी नकली सिगरेट।

2 min read
Google source verification
डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट पकड़ाया (photo source- Patrika)

डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट पकड़ाया (photo source- Patrika)

Duplicate Cigarette Supply: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है, जिसने स्थानीय बाजार और उपभोक्ताओं की सेहत दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के व्यापार विहार स्थित मालधक्का क्षेत्र में डुप्लीकेट 'गोल्ड फ्लैक' सिगरेट की सप्लाई का भंडाफोड़ किया गया है। यह कार्रवाई ITC Limited की टीम ने की, जो दिल्ली से विशेष सूचना के आधार पर बिलासपुर पहुंची थी।

Duplicate Cigarette Supply: ग्राहक बनकर किया खुलासा

आईटीसी की टीम ने पहले शहर के पान ठेलों और छोटी दुकानों से सिगरेट के सैंपल लिए। जांच में सामने आया कि बाजार में बिक रही कई सिगरेट नकली हैं। इसके बाद टीम ने ग्राहक बनकर थोक सप्लायर तक पहुंचने की योजना बनाई। कारोबारी ने उन्हें महाराणा प्रताप चौक के पास निगम कॉलोनी बुलाया, जहां रोशन चंदानी की फर्म में सप्लाई होने की जानकारी मिली। टीम सीधे दुकान पहुंची और वहां मौजूद सिगरेट की गहन जांच की। पैकेट, होलोग्राम, कोड और सिगरेट स्टिक के मिलान में पूरा माल नकली पाया गया।

5 लाख की सिगरेट जब्त, पुलिस जांच जारी

मामला Bilaspur के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद करीब 5 लाख रुपए कीमत की 4 कार्टून नकली सिगरेट जब्त की गई। देर रात तक थाने में कार्रवाई चलती रही। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद विधिवत केस दर्ज किया जाएगा।

रोजाना 2 लाख का अवैध कारोबार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह नेटवर्क रोजाना करीब 2 लाख रुपए की नकली सिगरेट बाजार में खपा रहा था। शहर के छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में सप्लाई की जा रही थी, जिससे यह कारोबार तेजी से फैल रहा था। कार्रवाई की खबर फैलते ही सिविल लाइन थाने में कई व्यापारी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोग आरोपी को बचाने के लिए दबाव भी बना रहे थे, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया।

ऐसे करें असली-नकली सिगरेट की पहचान

विशेषज्ञों के अनुसार, नकली और असली सिगरेट में फर्क पहचानना बेहद जरूरी है-

  • पैक की प्रिंटिंग और होलोग्राम की गुणवत्ता
  • कंपनी का लोगो और सिक्योरिटी कोड
  • सिगरेट स्टिक की बनावट
  • तंबाकू की क्वालिटी और उसकी महक
  • स्वाद में अंतर और धुएं से होने वाली जलन

Duplicate Cigarette Supply: सेहत और बाजार पर खतरा

नकली सिगरेट न केवल उपभोक्ताओं की सेहत के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान होता है। इस कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि प्रशासन और संबंधित कंपनियां इस तरह के अवैध कारोबार पर और सख्ती से लगाम लगाएंगी।