27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार छिपाने कांग्रसी अब ले रहे राम का सहारा: अश्विनी चौबे

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं को अब भ्रष्टाचार छिपाने के लिए राम की याद आ रही है, यही वजह है कि वे अब राम नाम का सहारा लेने लगे हैं। ये बातें पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद व सार्वजनिक वितरण केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने गुरुवार को इंदिरा विहार में पत्रकारों से चर्चा में कही।

Google source verification


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल है, यहां शासन नाम की कोई चीज नहीं है। छत्तीसगढ़ घोटालों का गढ़ बन गया है। 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, 500 करोड़ का सीमेंट व कोयला घोटाला, 5 हजार करोड़ का चावल घोटाला ,13 हजार करोड़ का गौठान घोटाला, पीएससी घोटाला समेत कई घोटलेे सामने आए हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lgdp8

प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में आदिवासी क्षेत्रों में 25 हजार बच्चों की अकाल मौतें, 700 से अधिक किसानों के आत्महत्या करने के मामले के बाद अब आदिवासी बच्चियों के दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lgdp9

यहां लव जेहाद का विरोध करने पर हत्या हो जाती है और धर्मांतरण करने वालों को खुला संरक्षण सरकार से मिल रहा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8lgdpe

यहां धर्मांतरण कराने वाले लगातार आदिवासियों को प्रताडि़त कर रहे हैं। देर से ही सही सरकार को राम की याद आ ही गई। राम का नाम कांग्रेसी मजबूरी में ले रहे हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lgdpf

समय चुनाव का है, लिहाजा कांग्रेस नेताओं को भगवान राम की याद आई है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8lgdpi

भ्रष्टाचार करने के बाद कांग्रेस नेता रामायण मेले का आयोजन करने की बात कह रहे हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8lgdpl

राम वन गमन की नींव भाजपा शासनकाल में रखी गई थी


चौबे ने कहा कि राम वन गमन पथ का नाम और उसकी नींव भाजपा शासन काल में रखी गई थी,जिस भूपेश बघेल अपना बता रहे हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8lgdpr

मंत्री चौबे ने कहा कि सीएम के पिता और उनके मंत्री कवासी लखमा हिंदू विरोधी बयान देते हुए अराजकता फैला रहे हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x8lgdpv

जनता सब समझ रही है। आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।