19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसी बोले, नोटबंदी से टूट गई अर्थव्यवस्था की रीढ़, छिन गया करोड़ों लोगों का रोजगार, देखें वीडियो

कांग्रेस द्वारा शाम 6.30 बजे गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक कैंडल मार्च रैली निकाली गई। इसमें पूर्व सांसद करुणा शुक्ला भी शामिल हुईं।

4 min read
Google source verification
Dharana

बिलासुपर. नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया गया। ब्लॉक एक ने नेहरू चौक व ब्लॉक दो ने सरकंडा सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस ने बृहस्पति बाजार में व्यापारियों व आम नागरिकों को काले रंग चढ़ाकर गुलाब फूल बांटे। वहीं एनसीपी ने नोटबंदी में मृत लोगों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस द्वारा शाम 6.30 बजे गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक कैंडल मार्च रैली निकाली गई। इसमें पूर्व सांसद करुणा शुक्ला भी शामिल हुईं। जिले के कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर केन्द्र सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने काले पोस्टर पर 'देश भुगत रहा है लिखकर, बेनर लगाए और नोटबंदी के बाद देश के हालात पर प्रकाश डाला। केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। भाषण देने वाले नेताओं ने प्रधानमंत्री के अंदाज और भाषणों की मिमिक्री भी की। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर जिला कांग्रेस ने नेहरू चौक पर कार्यक्रम का आयोजन कर नोटबंदी के निर्णय को देश की व्यवस्था पर चोट बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा, नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ टूट गई है।

READ MORE : प्रशासन की बेहयाई, बना दबाव तो 36 घंटे बाद वैभव की रिहाई

आर्थिक व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया, महंगाई आसमान छू रही है, उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं। नेहरू चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शैलेष पाण्डेय, शहर जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण तिवारी, जसबीर गुम्बर, शिवा मिश्र, बैजनाथ चन्द्राकर, शेख नजीरूद्दीन, शैलेन्द्र जायसवाल, तैयब हुसैन, सीमा पांडेय ,चन्द्रप्रकाश बाजपेयी, प्रमोद नायक, विजय पाण्डेय, सैयद जफर अली, रविन्द्र सिंह ने बारी-बारी से अपने भाषण के दौरान सरकार की मानसिकता और जनविरोधी नीतियों को कोसा।
युवा कांग्रेस ने काले गुलाब बांटे : युवक कांग्रेस ने बृहस्पति बाजार में दुकानदारों और राहगीरों को काला गुलाब भेंट किया। कहा, नोटबंदी के एक साल में देश में हाहाकार मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीअरुण जेटली से इस्तीफे की मांग की गई। दरअसल कांग्रेसियों ने लाल गुलाब के ऊपर काले रंग चढ़वाकर व्यापारियों और लोगों को वितरित किया। इसमें युवक कांगे्रस के प्रदेश सचिव जावेद मेमन, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला जिला महासचिव गोपाल दुबे,पार्षद रामा बघेल आदि शामिल थे। ब्लॉक-दो सरकंडा में कांग्रेसियों ने सीपत चौक पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नोटबंदी अभियान केवल तीन प्रतिशत पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया गया। अटल श्रीवास्तव ने सरकार के निर्णयों पर बिन्दुवार तर्कों के साथ मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि देश इस समय पूंजीपतियों की गिरफ्त में है। गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों का जीना हो रहा है। प्रधानमंत्री के तुगलकी फरमान ने देश की अर्थव्यवस्था के ढांचे को छिन्न भिन्न कर दिया है। कार्यक्रम में शहर ब्लॉक कांग्रेस के विनोद साहू, भुनेश्वर यादव, अभयनारायण राय, पार्षद राजेश शुक्ला, रेखा मानिकपुरी, अनिता श्रीवास, चित्रलेखा, अकबर खान आदि उपस्थित थे।
READ MORE : मंडल के स्टेशनों में 196 केटरिंग स्टॉल और खुलेंगे, यात्रियों को मिलेगा गुणवत्तायुक्त भोजन

मोदी को नेहरू चौक आने का न्योता! : सभा के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदीप नारंग ने ओजस्वी भाषण देते हुए मोदी को उनकी बात याद दिलाई। दरअसल नोटबंदी के समय मोदी ने कुछ यूं कहा था, कि मुझे 50 दिन दे दो। परिणाम आने के बाद जहां बुलाओगे, मैं हर सवाल का जवाब दूंगा। इसी पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने मोदी को शहर के नेहरू चौक पर आने की चुनौती दे डाली। लेकिन उसके बोलने का अंदाज आपत्तिजनक रहा। इससे वहां मौजूद सभी कांग्रेसी सन्न रह गए। बाद में कांग्रेस नेताओं ने उससे माइक छीन लिया। मामला तूल पकड़ता देख उक्त कार्यकर्ता वहां भाग निकला। इधर शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने पहले तो उसे कांग्रेस का कार्यकर्ता मानने से ही इनकार कर दिया। फिर बाद में कहा कि उसने माफी मांग ली है। वहीं कांग्रेस नेता शैलेष पांडेय ने कहा कि ये उस कार्यकर्ता की अपनी व्यक्तिगत राय थी।
READ MORE : इस रुट पर भगवान भरोसे यात्रा कर रहे यात्री, जानें क्या है मामला

नक्सलवाद रुका न आतंकवाद, बढ़ गया भ्रष्टाचार-शैलेष : कांगे्रस नेता शैलेष पांडेय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अचानक नोटबंदी का फैसला सही नहीं था। उन्होंने आतंकवाद, नक्सलवाद व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और काला धन वापस लाने के लिए फैसला लिया था। लेकिन न तो आतंकवाद, नक्सलवाद कम हुआ। बल्कि भ्रष्टाचार बढ़ गया मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने पार्टी के नेताओं को खुलेआम कमीशनखोरी की सलाह देते हैं। नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है। उसके कई प्रमाण सामने आ चुके हैं। आम आदमी, गरीब ग्रामीण को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा, इस बात का अंदाजा पीएम मोदी को नहीं है। शैलेष पांडेय ने बिलासपुर शहर की दुर्गति पर मंत्री अग्रवाल को दोषी ठहराते हुए कहा कि शहर की जनता ने उन्हें विधायक बनाया। मंत्री बनकर उन्होंने अपना कद तो बढ़ा लिया, लेकिन शहर का कद गिरा दिया। पिछले 15 साल में शहर का विकास का स्तर जिस तरह गिरा है, इसके लिए मंत्री अमर अग्रवाल दोषी हैं।
READ MORE : मेडिकल स्टोरों की खोली पोल, शिकायत पर कार्रवाई करवाने पहुंचा तो कलेक्टर ने भेज दिया जेल

तिवारी ने रखा एक लाख रुपए इ्र्रनाम! : कांग्रेस नेता अरूण तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को सरदार वल्लभ भाई पटेल का चेला कहते हैं। मैं एक लाख रुपए पुरस्कार का एलान करता हूं। यदि बिलासपुर के किसी भी मिडिया में कोई भाजपा नेता या कार्यकर्ता पटेल की तस्वीर या प्रतिमा पर माला चढ़ाते हुए अपनी तस्वीर दिखा दे, तो मैं उसे 1 लाख रुपए इनाम दूंगा। तिवारी ने कहा कि हम लोग सरदार पटेल को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए 31 अक्टूबर को नमन करते हैं। लेकिन भाजपा के मौका परस्त नेता सरदार पटेल का नाम केवल वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं।
शहर छोड़कर बिल्हा ले गए : पूर्व सांसद करुणा शुक्ला को बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहना था। लेकिन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला उन्हें बिल्हा क्षेत्र ले गए। वहीं मस्तूरी, पेंड्रा सहित अन्य जगह के पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। वे लोग अपने क्षेत्र में नहीं गए। जिले के चार महामंत्री भी शहर में रहने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के कार्यक्रम में नहीं जा सके।
READ MORE : ये हैं अंग्रेज जमाने के कलेक्टर, जनता की बात नहीं सुनते, कोई समस्या बताने पहुंचे तो भेज देते हैं जेल

एनसीपी ने कहा, अर्थ व्यवस्था बिगडऩे के लिए जिम्मेदार है भाजपा : नोटबंदी को लेकर राकांपा द्वारा काला दिवस मनाया गया। एनसीपी के नेताओं ने कहा, आतंकवाद एवं नक्सलवाद की समस्या को बताते हुए नोटबंदी कराई गई। भाजपा द्वारा पूरे देशवासियों को गुमराह कर चुनाव लड़ा गया, लेकिन आज तक काला धन विदेश से वापस नहीं ला सके। राकांपा ने कहा, कि भाजपा देशवासियों से सार्वजिनक माफी मांगे। सभा में राकांपा के प्रदेश सचिव संजय चौहान रामेश्वर केवट, सुरेश किनले, राजेश सूर्यवंशी सहित अनेक लोग शामिल थे।