28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसियों ने एसपी से कहा, मंत्री को भड़काऊ बयानबाजी से रोकें, जानें क्या है मामला

जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 1 बजे पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Anil Kumar Srivas

•

Updated: 30 Sep 2018, 1:44 PM IST

congress party

कांग्रेसियों ने एसपी से कहा, मंत्री को भड़काऊ बयानबाजी से रोकें, जानें क्या है मामला

बिलासपुर. लाठीचार्ज को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल द्वारा दिए जा रहे बयान से सियासत गरमा गई है। मंत्री की बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग लेकर कांग्रेसी अब पुलिस की शरण मे चले गए हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि मंत्री आए दिन भड़काऊ बयान दे रहे हैं, जिससे कांग्रेसी आहत हैं और जनता गुमराह हो रही है। कांग्रेसियों ने एसपी आरिफ़ शेख़ को मंत्री के बयान पर रोक लगवाने और उनके खिलाफ कांनूनी कार्यवाही करने संबंधित माग को लेकर पत्र सौपा है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 1 बजे पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुचे थे।

कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस भवन में 18 सितंबर को हुए लाठीचार्ज से कांग्रसियों के साथ ही शहर की जनता आहत है। सभी इस घटना का विरोध कर रहे हैं, सिवाय मंत्री अमर अग्रवाल को छोड़कर। शहर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के जि़मेदार मंत्री होने बावजूद वे मीडिया में बयानबाजी कर अफवाह फैला रहे हैं। कांग्रेसियों की बात पुलिस अधीक्षक ने सुनी। कांग्रेसियों ने उन्हें मंत्री के बयानों से सबंधित सीडी सौंपी। एसपी ने आश्वस्त किया कि वे सीडी की जांच कराएंगे। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी, पार्षद तैयब हुसैन, शेख नजीरुद्दीन, संतोष मानिकपुरी आदि शामिल थे।

मंत्री खुलासा करें, किसने कहा अटल की साजिश थी : कांग्रेसियों ने कहा अब भी मंत्री अग्रवाल भड़काऊ बयानबाजी कर शहर का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे गलत बयानी पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए, जिससे शहर की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो। साथ ही कांग्रेसियों ने मंत्री से इस बात का खुलासा करने को कहा, कि किस कांग्रेसी दावेदार ने उनसे कहा है कि अटल श्रीवास्तव ने खुद ही साजिश कर लाठियां खाई हैं। कांग्रेसियों ने ये भी कहा, कि दरअसल मंत्री ऐसा बयान देकर कांग्रेसियों की एकता को तोडऩे की साजिश रच रहे हैं, पर कांग्रेसी एक है। मंत्री की किसी भी प्रकार की साजिश कांग्रेसियों पर नहीं चलने वाली है।