18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News: कपड़े बदलते समय युवती का बनाया वीडियो, विरोध पर भाई पर चाकू से हमला, 3 आरोपी पर केस

Crime News: बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवती के भाई पर चाकू से हमला किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Crime News

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Crime News: बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर युवती के भाई पर चाकू से हमला किया गया। युवती की मां की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह ननद के घर से शाम को लौटी तो बेटी ने बताया कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। उसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर उसका वीडियो बनाने लगा। युवती के छोटे भाई ने यह देख आवाज लगाई तो आरोपी भागे लगे। लेकिन युवती की बुआ वहां पहुंच गई और उसे पकड़ लिया। मोनिस वीडियो डिलीट कर वहां से निकल गया।

भाई पर हमला और धारदार हथियार से घायल

घटना के कुछ समय बाद रात करीब 7 बजे युवती का भाई घर के पास स्थित दुकान पर गया। इसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंचे। तीनों आरोपितों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया। इस दौरान वासु हटकेश्वर ने धारदार हथियार से युवक की पीठ पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। मोनिस और हनी हटकेश्वर ने भी हाथ-मुक्कों से युवक के हाथ, पैर और पेट पर हमला किया। आसपास के लोगों ने छुड़ाया। पीड़िता की मां की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग