2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: बिलासपुर में 3 फर्जी पत्रकार गिरफ्तार, खुद को क्राइम रिपोर्टर बताकर धमकाया फिर.. ऐसे खुली पोल

Crime News: बिल्हा पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालक से अवैध वसूली करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को क्राइम रिपोर्टर बताए थे। पुलिस ने इसका खुलासा किया है...

less than 1 minute read
Google source verification
Bilaspur crime news

बिल्हा पुलिस ने तीन फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया ( Photo- Patrika )

Crime News: बिल्हा थाना क्षेत्र में तीन फर्जी पत्रकारों ने खुद को क्राइम रिपोर्टर बताकर ईंट भट्ठा संचालक से 27 हजार रुपए की अवैध वसूली की कोशिश की। पुलिस ने महिला समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Crime News: कार पर लिखा था क्राइम रिपोर्टर

बिल्हा निवासी शैलेन्द्र प्रजापति ने थाने में शिकायत दी कि कार (सीजी 04 क्यूई 6382) से तीन लोग उसके ईंट भट्ठे पर पहुंचे। कार पर ‘क्राइम रिपोर्टर’ लिखा हुआ था। तीनों ने खुद को पत्रकार बताते हुए एनओसी दिखाने को कहा और धमकी दी कि अगर दस्तावेज नहीं दिया तो उसके खिलाफ खबर प्रकाशित कर दी जाएगी। इसके बदले उन्होंने 27 हजार रुपए की मांग की।

यह भी पढ़ें: Crime News: भिलाई गोली कांड: मर्डर के इरादे से घर में घुसे बदमाश ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दबोचा

भयवश शैलेन्द्र ने आरोपियों को 1500 रुपए दे दिए। इसके बाद उसने अपने एक परिचित से बात की, जिस पर तीनों मौके से फरार हो गए। शाम तक शैलेन्द्र को पता चला कि यही गिरोह मंगला क्षेत्र के अन्य ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर चालकों से भी इसी तरह की वसूली कर चुका है।

मुंगेली, नवागढ़ और बेमेतरा के हैं आरोपी

बिल्हा पुलिस ने मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी और कार्रवाई के निर्देश मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बिल्हा क्षेत्र के मंगला ईंट भट्ठा के पास रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बेमेतरा के ग्राम कटई निवासी नारायण सिंह धृतलहरे, नवागढ़ गोड़पुर निवासी दीपक कुमारी रजक और सरगांव बदरा निवासी सियाराम धृतलहरे शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

Story Loader