
crime
Chhattisgarh Crime News: एक समाज के लोगों को आपस में झगड़ता देख बीच बचाव करने पहुंचे सैलून संचालक व उसके भाई पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला करने के बाद बाइक को पैरा डाल जलाकर राख कर दिया। इस दौरान गांव के लोगों ने बीच बचाव कर घायलों को हॉस्पिल पहुंचाया। शिकायत पर कोटा पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
कोटा में कुर्मी समाज की बैठक के बाद गालीगलौज को लेकर दो पक्षाें में हुआ विवाद
थाना प्रभारी उत्तम साहू ने खुलासा करते हुए बताया कि कोटा के ग्राम टांडा में शनिवार रात कुर्मी सेमाज की बैठक चल रही थी। बैठक में ग्राम धवईया, बेलपान व आसपास के गांव से कुर्मी सामाज के लोग पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद हरिशंकर कश्यप व मनोज कुमार आपस में गाली गलौज करते हुए जा रहे थे। इस दौरान गांव के ही दीपक कौशिक ने दोनों का रास्ता रोक कर पूछा कि किससे गाली गलौज कर रहे हैं।
धारदार हथियार से किया हमला
दीपक के पूछने पर हरिशंकर व मनोज कुमार ने दीपक का कालर पकड़ कर झूमा झपटी करने लगे। झगड़ा होता देख सैलून संचालक अमृत श्रीवास बीच बचाव करने पहुंचा। इस दौरान संजय साहू धारदार हथियार लेकर पहुंचा और झगड़ा शांत कराने का प्रयास कर रहे अमृत श्रीवास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। भाई पर हमला होता देख अमित कुमार श्रीवास बचाने पहुंचा तो संजय कौशिक ने अमित पर हमला कर घायल कर दिया।
आरोपी गिरफ्तार
चाकूबाजी के बाद आरोपियों ने सैलून दुकान के सामने खड़ी अमृत की बाइक सीजी 10 बीजी 8391 पर पैरा डाल कर जला दिया। चाकूबाजी व वाहन में आगजनी देख गांव के अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया और कोटा पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोटा पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर आरोपी मनोज कुमार पिता टीकाराम कश्यप (42) निवासी धवईहा बेलपान तखतपुर व हरिशंकर पिता दुजराम कश्यप (46) निवासी धवईहा बेलपान तखतपुर को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल संजय कौशिक फरार हो जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
Published on:
17 Apr 2023 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
