
जिला कांग्रेस अध्यक्ष के भतीजे ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीटा और फाड़े कपड़े, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
बिलासपुर. पेंड्रा-गौरेला-मरवाही में एक युवक ने आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता को जमकर पीटा और गालीगलौज करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी जिला कांग्रेस अध्यक्ष का मनोज गुप्ता का भतीजा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने धारा नहीं जोड़ा है। घटना की जानकारी जीपीएम प्रभारी जय सिंह अग्रवाल सहित संगठन के नेताओं को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, सिवनी आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली 26 साल की महिला कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर करीब 12 से 1 के बीच अपनी अन्य साथियों के साथ दलिया वितरण कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान मरवाही के सिवनी निवासी रवि प्रसाद गुप्ता केंद्र के अंदर घुस आया और मोबाइल पर मेरे से बात नहीं करती कहते हुए गालियां देने शुरू कर दी और मारपीट करने लगा।
पीडि़ता ने घटना की लिखित शिकायत मरवाही थाना में की इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद युवक को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। युवती ने बताया कि घटना के दौरान आगनबाड़ी केन्द्र में अन्य तीन कार्यकर्ता मौजूद थे। रवि युवती को पिछले कई दिनों से प्रताडि़त कर रहे थे जिसका विरोध करने पर गालीगलौज किया करते थे।
जानकारी के अनुसार जीपीएम चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष के पुत्र द्वारा एक आदिवासी शादी शुदा तीन बच्चों की मां को आधी रात को उसके घर से अपहरण कर ले जाने की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से महिला के पति ने किया था। १५ दिन के अन्दर में यह दूसरी घटना सामने आई है।
युवती के चेहरे पर कई जगह चोट
युवती ने आरोप लगाया है कि मारपीट और झूमाझटकी के चलते उसके चेहरे पर चोट आई है। युवती ने आरोप लगाया है कि रवि ने उसका हाथ पकड़ लिया था। मोबाइल ढूंढते हुए उसके कपड़े खींचे और फाड़ दिए। वहीं अपनी ओर खींचने लगा। आसपास के लोग एकत्र होने पर किसी तरह युवती बच गई। उसने मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर धारा 323, 354 और 354 ख के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिखित शिकायत के बाद मामले की जांच की गई आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। घटना की जांच अभी जांच चल रही है।
-मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी मरवाही
घटना की जानकारी मुझे मिल गई है। रही बात पार्टी द्वारा कार्रवाई करने का तो यह संगठन का मामला है जिलाध्यक्ष नियुक्त करना और हटाने का काम संगठन का है। घटना से संगठन के पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
-जय सिंह अग्रवाल, राजस्व मंत्री जीपीएम प्रभारी
Published on:
08 Nov 2020 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
