2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संप्रेक्षण गृह की दीवार में सेंध करके भाग निकले हत्या-दुष्कर्म के दो आरोपी किशोर, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मुकेश को हत्या के मामले में 20 साल की सजा मिली है। उसका दूसरा साथी रमेश भी दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी है। दोनों आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Google source verification
संप्रेक्षण गृह की दीवार में सेंध करके भाग निकले हत्या-दुष्कर्म के दो आरोपी किशोर, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

संप्रेक्षण गृह की दीवार में सेंध करके भाग निकले हत्या-दुष्कर्म के दो आरोपी किशोर, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

रायपुर. माना स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की दीवार में सेंध लगाकर दो किशोर बंदी भाग निकले। दोनों हत्या, अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी हैं। माना पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। देर रात तक दोनों आरोपियों को पुलिस ढूंढ नहीं पाई थी।

पुलिस के मुताबिक बाल संप्रेक्षण गृह में दुर्ग के मुकेश चौहान (19) और रमेश किशोर उर्फ मोंटू गोड़ (19) गुरुवार की सुबह करीब 4.50 में अपने कक्ष की दीवार में सेंध करके भाग निकले। सुबह करीब 8 बजे जब गिनती के लिए संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा अधिकारी पहुंचे, तब इसका खुलासा हुआ।

कक्षा-9वीं की छात्रा के नाबालिग दोस्त ने किया बलात्कार, साथ में घुमने का दिया था झांसा

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। मुकेश को हत्या के मामले में 20 साल की सजा मिली है। उसका दूसरा साथी रमेश भी दुष्कर्म और अपहरण का आरोपी है। दोनों आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

किसी ने नहीं दी सूचना

जिस कमरे से दोनों आरोपी फरार हुए हैं, उस कमरे में 18 अपचारी बालक रहते हैं। दीवार में देर रात को सेंध लगाया गया। इसके लिए आरोपियों के पास लोहे के औजार कहां से आए? इसको लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जब दोनों दीवार में सेंध कर रहे थे, उस वक्त किसी ने बाल संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। यहां कुल 94 अपचारी बालक रहते हैं।

ये भी पढ़ें: पिता ने अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ किया बलात्कार, इलाज कराने लेकर आया था शहर

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग