Lok Sabha Election 2024:शरद त्रिपाठी @ कांग्रेस में इन दिनाें तू चल मैं आया... की तर्ज पर कांग्रेस नेता अब भाजपा का दामन थामते जा रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसे नेता जो बी-फार्म जमा न होने तक अपनी उम्मीदवारी का कयास लगा रहे थे, पार्टी द्वारा चयनित लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव द्वारा बी-फार्म के साथ नामांकन फार्म जमा करने के बाद पूरी तरह निराश हो गए। हालांकि पार्टी स्तर पर इन्हें मनाने की लगातार कोशिश की जा रही है, फिर भी बात बनती नहीं दिख रही है। यही वजह है कि प्रचार-प्रसार में भी ये सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने भी अब अपना रुख कड़ा कर लिया है। बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।