
Federation will submit memorandum
बिलासपुर. फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आव्हान पर प्रदेश के कर्मचारियो के चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला फेडरेशन बिलासपुर द्वारा २३ फरवरी को रैली एवं प्रदर्शन करते हुए भोजनावकाश में गुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रदर्शन को सफल बनाने जिला फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक आज पुरानी कम्पोजिंट बिल्डिंग के कृषि सभागार में आयोजित की गई। बैठक में फेडरेशन से संबंद्ध सभी संघों के पदधिकारियों ने राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों के लिए किए गए वादों को शीघ्र अमल नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। शासन का ध्यानकार्पण करने जल संसाधन परिसर से रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके लिए सभी संगठनों से अधिकाधिक संख्या में कर्मचारियों को शामिल करने की अपील की गई।
आज की बैठक में जी.आर. चन्द्रा, रोहित तिवारी, डा. बी.पी. सोनी, किशोर शर्मा, राजेश पाण्डेय, सुनील यादव, रामकुमार यादव, सूर्यप्रकाश कश्यप, चन्द्रशेखर पाण्डेय, संजय बजारे, रमेश द्विवेदी, प्रशांत मोकासे, डॉ पी.के. अग्निहोत्री, जगदीश साहू, दशरथ राव सोमावार, पी.के. भारद्वाज, ए.के. मालवी, चन्द्रकांत कश्यप, मोहन लाल देवांगन, चन्द्रशेखर खेड, अशोक कुमार ब्रम्हाभट्ट सरिगता शर्मा, आदि उपस्थित थे।
Published on:
21 Feb 2024 08:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
