30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना नई राहें: इ-डिस्ट्रिक्ट में पचास फीसदी कार्य वर्क फ्रॉम होम के समान, पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं

ई. डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में वर्तमान में पचास फीसदी कार्य वर्क फ्रॉम होम के समान हो रहे है। यह कार्य शतप्रतिशत वर्क फ्रॉम होम होने से कोई दिक्कत नहीं होगी,ऐसा अनुमान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

GANESH VISHWAKARMA

•

Updated: 24 May 2020, 8:55 PM IST

कोरोना नई राहें: इ-डिस्ट्रिक्ट में पचास फीसदी कार्य वर्क फ्रॉम होम के समान, पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं

कोरोना नई राहें: इ-डिस्ट्रिक्ट में पचास फीसदी कार्य वर्क फ्रॉम होम के समान, पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं

बिलासपुर . ई. डिस्ट्रिक्ट कार्यालय में वर्तमान में पचास फीसदी कार्य वर्क फ्रॉम होम के समान हो रहे है। यह कार्य शतप्रतिशत वर्क फ्रॉम होम होने से कोई दिक्कत नहीं होगी,ऐसा अनुमान है।

ई. डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से वर्तमान में सभी तहसील परिसरों में ऑनलाइन कार्य संचालित है। प्रत्येक तहसील में दो -दो ऑपरेटर कार्यरत है। वहीं नगरीय निकायो में केंद्र संचालित है। नगरीय निकायो के प्रत्येक केंद्रों में एक-एक ऑपरेटर कार्यरत है। इसके अलावा जिले में लगभग चार सौ लोक सेवा केंद्र संचालित किए जा रहे है। इनके सभी कार्य ऑनलाइन होते है। लोक सेवा केंद्र निजी क्षेत्रों को भी दी गई है,जिससे जनसामान्य ड्रायविंग लायसेंस, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र समेत लगभग डेढ़ दर्जन सेवाएं ऑनलाइन है। विभाग में औसतन पचास फीसदी कार्य वर्क फ्रॉम होम की तर्ज पर हो रहे है। इसलिए शेष पचास प्रतिशत कार्य को इसी पद्धति से करने पर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए ऐसा अनुमान है।
सोशल डिस्टेंसिंग से कार्य
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए शासन ने कार्यालय में पचास फीसदी कर्मचारियों को कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इसलिए वैकल्पिक तौर पर कर्मचारियों को एक दिन के अंतराल पर कार्य करने बुलाया जा रहा है। ताकि दफ्तर में राज्य शासन की कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन हो सके।
पूरा कार्य घर से करने पर कोई हर्ज नहीं
कार्यालयीन का आधा कार्य ऑनलाइन पर आधारित है। इसलिए आधे कार्य कम्प्यूटर, वाट्सएप आदि के माध्यम से हो रहे है। इसे पूरी तरह वर्क फ्रॉम होम करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी ऐसा अनुमान है।
आफताब खान,जिला प्रबंधक,ई. डिस्ट्रिक्ट,बिलासपुर