20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बोले- CM भूपेश बघेल से नहीं संभल रहा छत्तीसगढ़

Former CM Raman Singh: रमन सिंह ने कहा- प्रदेश वित्तीय संकट से जूझ रहा, नए कार्य तो छोड़िए, पुराने भी नहीं हो रहे(attack on bhupesh baghel)

less than 1 minute read
Google source verification
Former CM Raman Singh attack on bhupesh baghel

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह बोले- CM भूपेश बघेल से नहीं संभल रहा छत्तीसगढ़

बिलासपुर. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह(Former CM Raman Singh)ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बिलासपुर में भूपेश सरकार को घेरते हुए कहा कि इस समय छत्तीसगढ़ वित्तीय संकट से जूझ रहा है। जब से कांग्रेस की सरकार आई है। पीडब्ल्यूडी, पंचायतों सहित सभी जगहों पर विकास निर्माण के कार्यों में बे्रक लग गया है। नए तो छोडि़ए पुराने कार्य भी ठप्प हो गए हैं(attack on bhupesh baghel)

read more-दिग्विजय ने महात्मा गांधी से की स्वयं की तुलना, बोले- भोपाल के नतीजों से स्पष्ट है नाथूराम गोडसे जीत गया और महात्मा गांधी हार गए

ये सरकार सिर्फ कदम ताल कर रही है। विगत 15 वर्षों में भाजपा ने इस प्रदेश की विशेष पहचान बनाई थी जो अब धीरे-धीरे धूमिल होती जा रही है। नक्सली गतिविधियों पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि भाजपा सरकार ने नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाई थी लेकिन अब जिला मुख्यालय में भी गतिविधियां देखी जा रहीं हैं।

read more-सीएम से मिलने घंटों किया इंतज़ार, मुलाकात तो नहीं लेकिन मिला आश्वासन फिर सीएम ने किया ये वादा

अब जनता भी समझ गई है इसलिए हमे लोकसभा चुनाव में जन जनार्दन ने एतिहासिक वोट दिए हैं। हम(Former CM Raman Singh) प्रदेश में अब विशेष सदस्यता अभियान चलाने जा रहे हैं। इस अभियान में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाएगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की अभियान में भागीदारी होगी और हम लोगों के समझ जाएंगे। सदस्यता अभियान जिला स्तर पर 6 जुलाई से शुरु होगा जो लगातार 13 अगस्त तक जारी रहेगा।