पूछताछ में चालक ने बताया कि वह सरसिवा भटगांव से सिरगिट्टी अपने घर जा रहा था। महमंद के पास उसे झपकी आ गई थी, जिसके चलते उसकी गाड़ी की स्पीड बढ़ गई और यह हादसा हुआ। गनीमत थी इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई। बहरहाल इस मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं बगल से चल रही 2 महिलाएं और एक बच्ची मुश्किल से जान बचाई। वहीं आसपास मौजूद लोग फौरन पुलिस को सूचना देते हैं। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।