5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखो का कर्ज चुकाने पति पत्नी ने बनाई प्रापर्टी डीलर को ब्लैकमेल करने की योजना, हुए फेल तो कर दी हत्या

- प्रापर्टी डीलर महिला को साथ लेकर गया अम्बिकापुर, पीछा करते हुए पहुंचा पति व सहयोगी - ब्लैकमेल धमकाया हुई हाथापाई तो मार दिया चाकू, लूटा टीएम कार्ड व जाना पासवर्ड हुई मौत तो फेका केशकाल के जंगल में

3 min read
Google source verification
लाखो का कर्ज चुकाने पति पत्नी ने बनाई प्रापर्टी डीलर को ब्लैकमेल करने की योजना, हुए फेल तो कर दी हत्या

लाखो का कर्ज चुकाने पति पत्नी ने बनाई प्रापर्टी डीलर को ब्लैकमेल करने की योजना, हुए फेल तो कर दी हत्या

बिलासपुर. बहुचर्चित वकिल अंसारी अपहरण कांड में सकरी पुलिस ने खुलासा किया। वकिल खान जिस संदिग्ध महिला के साथ अखरी बार हॉटल में देखा गया था, महिला उसके पति व सहयोगी ने मिलकर प्रापर्टी डीलर की हत्या शव केशकाल घाटी में फेक दिया था। पुलिस ने महिला, उसके पति व सहयोगी को गिरफ्तार कर मृतक का एटीएम कार्ड, मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। डीआईजी पारूल माथुर ने बहुचर्चित अपहरण कांड का खुलास करते हुए बताया कि प्रापर्टी डीलर वकील अंसारी 3 नवम्बर को घर से अम्बिकापुर जाने की बात कह कर निकले थे। 5 नम्बर तक घर न आने पर वकील अंसारी की पत्नी अकबरी खातुन (36) निवासी आसमा सिटी ने सकरी थाने में पति के अपहरण की आंशका पर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर जांच की तो वकील अंसारी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है। पुलिस की टीम हर लोकेशन पर पहुंच कर जांच को आगे बढ़ा रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला की महिला भिलाई निवासी संतोषी वर्मा पति हेमंत साहू है जिसे अम्बिकापुर में वकील के साथ आखरी बार देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर संतोषी के पति हेमंत साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वकील अंसारी के हत्या का खुलासा हो गया। हत्या में संतोषी वर्मा व गणेश पिता शंकर यादव का नाम आने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सकरी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कर्ज से लदे पति पत्नी बनाई थी ब्लैकमेल करने की योजना

डीआईजी पारूल माथुर ने बताया कि हेमंत साहू व उसकी पत्नी संतोषी वर्मा कर्ज में डूबे हुए थे। नौकरी की तलाश में दोनों लगातार बिलासपुर आ रहे थे। इस दौरान भाटापारा में दोनों की मुलाकात हुई, वकील अंसारी ने पति पत्नी को पेट्रोल पम्प का मालिक होना बताया। मालदार पार्टी होना मान कर संतोषी वर्मा व हेमंत साहू ने वकील को ब्लैक मेल करने की योजना बनाई थी।

प्लान के तहत संतोषी पहुंची मृतक के पास ब्लैक मेल की योजना को अंजाम देने के लिए

संतोषी वकील अंसारी के पास 3 नवम्बर को पहुंच गई। दोनों साथ में अम्बिकापुर के अंसारी की कार से ही रवाना हुए। योजना के अनुसार अम्बिकापुर जाने के दौरान योजना को अंजाम देना था। लेकिन आरोपियों की मंशा कामयाब नहीं हो सकी। अम्बिकापुर में रात गुजारने के बाद वकील अंसारी संतोषी के साथ बिलासपुर के लिए निकला था। संतोषी का पति व गणेश यादव दोनों का पीछा करते हुए सेंदरी मोपका बाइपास पहुंचे और पति हेमंत ने संतोषी व वकील को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया।

हाथापाई के दौरान पेपर कटर किया घायल

हेमंत साहू ने पुलिस को बताया कि सेंदरी मोपका बाइपास पर दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा तो ब्लैकमेल करते हुए रुपए की मांग कर धमकाने लगा। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई होने पर पास रखे पेपर कटर से हमला कर घायल कर दिया।

उपचार का झांसा देकर एटीएम कार्ड व यूपीआई का पासवर्ड जाना

घायल वकील अंसारी को हेमंत साहू, पत्नी संतोषी वर्मा व गणेश यादव कार में बैठा कर अपने साथ बलौदा बाजार ले गए। वकील अंसारी को उपचार का झांसा देकर एटीएम कार्ड व मोबाइल पर यूपीआई का पासवर्ड पता कर लिया। आरोपी वकील अंसरी के एटीएम कार्ड व यूपीआई आईडी से रुपए का अहरण कर रहे थे।

मौत के बाद शव फेका केशकाल घाटी में

हमले में घायल वकील अंसारी की उपचार न मिलने से मौत हो गई। तीनों आरोपियों ने वकील के शव को केशकाल घाटी में फेक दिया। केशकाल पुलिस को अज्ञात लाश जंगल में मिली थी जिसकी शिनाख्ती का पुलिस प्रयास कर रही थी।

पुलिस के चकमा देने देश का भ्रमण करते रहे आरोपी

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए कांकेर, कोंडागांव, हैदराबाद, नागपुर, आगरा, मथुरा व बिहार में एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर वकील खान के द्वारा रुपए आहरण होने का भ्रम पैदा करते रहे।

मोबाइल लोकेशन से आरोपी हुए गिरफ्तार

अपहरण कांड की जांच कर रही सकरी पुलिस ने टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर वकील अंसारी के कार्ड व मोबाइल यूपीआई का जहां जहां इस्तेमाल होने की पुष्टि हुई वहां वहां कुछ नम्बरों के सक्रिय होने का पता चला। हर जगह एक ही नम्बर सक्रिय होने पर पुलिस ने टावर डम्प लोकेशन व संदिग्ध नम्बर की जांच की पुलिस हेमंत साहू तक पहुंच गई और अपहरण व हत्या के मामले का खुलासा हो गया।

वकील अंसारी अपरहण कांड में पुलिस ने टेक्नीकल साक्ष्य के आधार पर कडी दर कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों ने ब्लैकमेल की साजिश रची थी, इसमें वह कामयाब नहीं हो सके तो मृतक को घायल कर दिया इस दौरान की मौत हो गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

पारूल माथूर, डीआईजी बिलासपुर