
,
बिलासपुर. मानसून द्रोणिका के कोंडागांव के ऊपर से गुजरने और दक्षिण छग के ऊपर चक्रीय चक्रवाती घेरा होने के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
शनिवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर धूप-छांव का क्रम चला। शाम को मौसम बदला और आकाश मेघमय होने के साथ हल्की बारिश हुई। इससे शहर के तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर धूप-छांव का दौर चलने के कारण उसम और गर्मी से लोेग हलाकान रहे। इधर रेगुलर बारिश न होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई हैं। बुआई पूरी होने के बाद अब रोपा लगाने के लिए किसानों को अच्छी बारिश होने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें :
कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार मानसून द्रोणिका जैसलेमर, दौसा, रतलाम, बैतूल, चन्द्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर से होते हुए अंडमान सागर तक फैली है। 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
शहरों के तापमान
रायपुर 32.2
बिलासपुर 33.2
पेंड्रा 31.5
अंबिकापुर 30.7
जगदलपुर 27.6
दुर्ग 29.6
राजनांदगांव 33.0
Updated on:
23 Jul 2023 09:36 pm
Published on:
23 Jul 2023 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
