17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

School Time Change: गर्मी और परीक्षाओं के चलते बदला स्कूल टाइम, 16 मार्च से सुबह 7.30 बजे लगेंगी क्लास

School Time Change: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बढ़ती गर्मी और वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
School Time Change: 11 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं(photo-patrika)

School Time Change: 11 अप्रैल से स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं(photo-patrika)

School Time Change: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बढ़ती गर्मी और वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने परिपत्र जारी कर सभी स्कूलों को 16 मार्च से सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में आदेश सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, शासकीय हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों को भेज दिया गया है।

School Time Change: 16 मार्च से लागू होगा नया समय

जारी परिपत्र के अनुसार जिले के सभी शासकीय स्कूलों में 16 मार्च से नया समय लागू होगा। इस अवधि में सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी, ताकि छात्र-छात्राओं को गर्मी के मौसम में असुविधा न हो।

वार्षिक परीक्षाओं को देखते हुए निर्णय

परिपत्र में बताया गया है कि 16 मार्च से प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसी कारण स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है, ताकि परीक्षाएं केन्द्रीकृत समय-सारिणी के अनुसार सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

यह आदेश जिले के सभी शासकीय स्कूलों के साथ-साथ अशासकीय स्कूलों पर भी लागू रहेगा। हालांकि बोर्ड परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षाएं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। अन्य सभी पूर्व निर्देश यथावत लागू रहेंगे।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग