8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: दिल्ली जाने वाले यात्री ट्रेन में रखें छतरी! इस एक्सप्रेस के AC कोच में टपक रही छत, पोस्ट वायरल

Indian railway:अगर आप संपर्क क्रांति में सफर कर रहे हैं तो आपको कुछ परेशानियां हो सकती है। सामने आए एक ताजा मामले ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Jul 2024, 8:41 AM IST

Indian railway, bilaspur to delhi

Indian Railway: दिल्ली से बिलासपुर तक सफर कर यात्रियों को उस दौरान भारी परेशानी होने लगी जब कोच के छज्जा से पानी की धार गिरने लगी। ट्रेन में पूर्व डीआरयूसीसी मेंबर भी सफर कर रहे थे। मेंबर ने बताया कि उन्हें बिलासपुर के अधिकारियों को मैसेज के माध्यम से सूचना दी वहीं हेल्प लाइन नबर पर भी सपर्क किया बावजूद इसके कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। ट्रेन में मौजूद दुर्ग की टीम ने डक्ट में टीन डाल कर यात्रियों को थोड़ी राहत पहुंचाई।

Indian Railway: बहने लगा नल के पानी जैसा धार

पूर्व डीआरयूसीसी मेंबर रज्जू मौर्य के साथ बिलासपुर के अन्य यात्री संपर्क क्रांति ट्रेन नंबर 12824 के एम 1 बर्थ के 1 से 4 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे थे। ( Indian Railway ) हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन शाम 5.55 बजे छुटी कुछ देर बाद ट्रेन के एसी डक्ट से नल जैसा पानी की धार बहने लगी। पानी गिरने की वजह से यात्री सीट में ठीक से बैठ नहीं पा रहे थे।

यह भी पढ़ें: Indian Railway: रेलवे का बड़ा ऐलान, बिलासपुर से दिल्ली तक चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सासंद की मांग पर मिली सौगात

पूर्व डीआरसूसीसी मेंबर रज्जू मौर्य ने रेलवे हेल्प लाइन नबर के साथ बिलासपुर जोन के अधिकारियों के साथ ही सीनियर डीसीएम को भी फोन पर बताया व एसी डक्ट से पानी की धारा बहने का वीडियो भी भेजा, दिल्ली दूर होने की वजह से अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली से बिलासपुर ( Bilaspur to delhi ) के बीच की दूरी लगभग 1499 किलोमीटर का अंतर है।

खड़े-खड़े सफर करना पड़ा

पानी गिरने के कारण यात्रियों को अपनी सीट छोड़ खड़े-खड़े सफर कर रहे थे। इस दौरान ट्रेन में दुर्ग की एयरकंडिशन विभाग की मौजूद टीम को सूचना मिली तो वह सुधार कार्य के लिए एम 1 कोच में पहुंची। सुधार करने की जगह टीम के सदस्यों ने एसी डक्ट टीम में टीन की चादर डाल कर पानी को कुछ हद तक रोकने का प्रयास किया।