वंदे भारत ट्रेन के लिए बिलासपुर और छत्तीसगढ़ से लगे गोंदिया में कोचिंग डिपो का काम शुरू हो गया है। इस आधार पर रेल अफसरों का कहना है कि छत्तीसगढ़ को दो वंदेभारत ट्रेनों की सुविधा मिलेगी। पहली ट्रेन बिलासपुर से संपर्क क्रांति रूट से दिल्ली जाएगी। दूसरी ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चल रही है। इसके बाद दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाना अभी प्रस्तावित है। इसे लेकर कवायद शुरू हो गई है।