
CG Monsoon 2025: मौसम खुलने के बाद मंगलवार को पिछले दिनों की तुलना में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, इसके बावजूद दिन भर कड़ी धूप रहने से उमस भरी गर्मी बनी रही, जिससे लोग परेशान रहे। इधर मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट की संभावना जताई है।
सोमवार रात में बारिश के बाद तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन सुबह से लेकर शाम तक कड़ी धूप रही, जिसके चलते दिन भर उमस भरी गर्मी का आलम रहा। घर से बाहर निकलते ही लोगों के पसीने छूटते रहे। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली।
बहरहाल मौसम विभाग का अनुमान यह है कि आगामी तीन दिन जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी, जिसके प्रभाव से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। ऐसा हुआ तो आगामी दिनों में गर्मी से कुछ हद तक जरूर राहत मिलने वाली है।
स्थान अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 39.0 25.8
पेंड्रा 37.8 24.2
अंबिकापुर 37.5 23.7
रायपुर 40.4 28.2
जगदलपुर 36.6 24.7
दुर्ग 41.6 25.6
Published on:
21 May 2025 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
