17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

New Year पार्टी के लिए बनाए ऐसे यूनिक प्लान, फैमली को लेकर यहां जाए घूमने..

New Year Party : साल 2023 को विदा होने में और 2024 आने में अब महज दो हफ्ते ही रह गए हैं।

2 min read
Google source verification
news_year.jpg

New Year : साल 2023 को विदा होने में और 2024 आने में अब महज दो हफ्ते ही रह गए हैं। लिहाजा शहर में न्यू ईयर पार्टी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक तरफ जहां शहर के पब और रेस्टोरेंट्स में थीम बेस्ड जश्न मनाने की तैयारी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोग इन हाउस पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। इधर कुछ ही दिनों में क्रिसमस पर्व आने वाला है। आम तौर पर लोग क्रिसमस के बाद से ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन शुरू कर देते हैं। यही वजह है कि इसे लेकर शहर के इवेंट प्लानर खासकर युवाओं की पसंद को देखते हुए विभिन्न योजनों में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें : Govt. Scheme : सरकारी योजना का लाभ उठाने मिला ये सुनहरा अवसर, मिल रहे लाखों रुपए, इन दस्तावेजों से भरे फॉर्म..

इवेंट आर्गेनाइजर विनोद पटेल ने बताया कि न्यू ईयर के लिए आर्टिस्ट बुकिंग करना एक बड़ी समस्या है। आमतौर पर सभी आर्टिस्ट न्यू ईयर के लिए छह महीने पहले से ही बूक्ड चलते हैं। इस बीच जो आर्टिस्ट फ्री होते हैं, उनके प्राइज हाई होते हैं। इसलिए इसकी तैयारी छह महीने पहले ही शुरू कर देनी पड़ती है।

उनका कहना है कि इस साल न्यू ईयर पार्टी के लिए शहर में बड़े आयोजन देखने को मिलेंगे। बता दें कि बीते सालों में होटलों की संख्या बढ़ी है, जिसके चलते कम्पटीशन भी बढ़ा है। विनोद बताते हैं कि एक दशक पहले होटलों और उसमें ओर्गनाइज होने वाले इवेंट्स की संख्या कम थी, जिसके चलते इवेंट्स में बड़ी संख्या में ऑडियंस पहुंचती थी। इससे इवेंट आर्गेनाइजर को फायदा होता था। अब नुकसान उठाना पड़ रहा है।


न्यू ईयर के लिए फैमिली ट्रिप

ट्रेवल एजेंट शुभाष साहू बताते हैं कि न्यू ईयर पर फैमिली ट्रिप के लिए अभी से लोगों की बुकिंग आनी शुरू हो गई है। ठंड का मौसम होते हुए भी लोग अमरकंटक जैसी ठंडी जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं। ैइसके साथ ही इस साल न्यू ईयर पर बस्तर और मैनपाट घूमने जाने वालों की भी बुकिंग अधिक आ रही है।

बढ़ा इन हाउस पार्टी का ट्रेंड

शहर के युवाओं के बीच इन दिनों न्यू ईयर पार्टी के लिए इन हाउस पार्टी का ट्रेंड भी बढ़ा हुआ है। कोरोनाकाल के बाद से ही इसके ट्रेंड में उछाल देखा गया है। अब लोग पब और रेस्टोरेंट के पास खरीद कर पार्टी करने से बेहतर घरों में ही पार्टी करना प्रेफर कर रहे हैं।