26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक बढ़ी ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री लुढक़ा, मार्निंग में ठंड का अहसास

CG News: उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण पिछले 3 दिनों से शहर समेत आसपास के क्षेत्र का तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
अचानक बढ़ी ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री लुढक़ा, मार्निंग में ठंड का अहसास

अचानक बढ़ी ठंडी हवाएं, न्यूनतम तापमान 2 डिग्री लुढक़ा, मार्निंग में ठंड का अहसास

बिलासपुर। CG News: उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण पिछले 3 दिनों से शहर समेत आसपास के क्षेत्र का तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। शुक्रवार को शहर के न्यूनतम तापामन में 2 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई और शाम तक धूप खिली रही। सुबह के समय मार्निंग वॉक पर निकलने वालों को गुलाबी ठंड का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें: शिवनाथ नदी के किनारे चल रहा था जुआ, 7 जुआरियों से 40 हजार व 4 बाइक जब्त

इसके साथ ही देर शाम के बाद मौसम शहर समेत आसपास के क्षेत्र में ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को ठंड का अहसास हुआ। पिछले 3 दिनों से उत्तर भारत से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं की मात्रा में कमी और अधिकता होने से न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव आ रहा है। शुक्रवार को ठंडी हवाओं का जोर अधिक होने के कारण न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023 : चुनावी मैदान की किलेबंदी को मजबूत करने बनाई रणनीति, दूसरे राज्यों से आए भाजपा नेता फील्ड में...

मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में उत्तर भारत से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन कम होने लगा है। इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि का दौर चलने की संभावना है। 31 अक्टूबर से पूर्वी हवाएं आने के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 28 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : बीजेपी में शामिल हुए 200 लोग, कहा- मोदी सरकार की योजनाओं ने किया प्रभावित

शहरों का तापमान...
शहर तापमान
रायपुर 30.8
बिलासपुर 31.1
पेण्ड्रा 31.1
अंबिकापुर 26.6
जगदलपुर 32.3
दुर्ग 31.4
राजनांदगांव 31.5