22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में एंट्री करते ही सुकमा में फंसा मानसून, लेकिन 48 घंटे बाद लाएगा भयंकर तबाही

Monsoon in CG: 15 जून के बाद भी यहां मानसून प्रवेश की उम्मीद जताई जा रही है। बहरहाल वर्तमान में उमम भीह गर्मी से लोग परेशान हैं।

2 min read
Google source verification
Monsoon in CG

Monsoon in CG: सुकमा में मानसून तीन दिनों से अटका हुआ है। इसके चलते बिलासपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

मानसून का आगमन छत्तीसगढ़ में तो हो गया है, पर तीन दिनों से सुकमा क्षेत्र में ही अटका हुआ है,यहां से आगे न बढ़ पाने की वजह से बिलासपुर जिले में मानसून फिलहाल टल गया है। हालांकि अगले 48 घंटों में मौसम पलट जाएगा और फिर मानसून पकड़ेगा तेजी। बिलासपुर में 15 जून के बाद मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि सुकमा से निकलने के बाद मानसून रौद्र रूप ले लेगा और कई जगहों में भयंकर बरसात होगी।

यह भी पढ़ें: CG Monsoon Update: कहर बरप रहा मानसून, आकाशीय बिजली की चपेट में आए 15 मजदूर, 3 की हालत नाजुक

मंगलवार को दिन भर धूप-छांव (Monsoon in CG) की स्थिति रही, इससे कड़ी धूप से राहत जरूर मिली, पर उमस भर्गी गर्मी से नहीं। छाया में रहने के बाद भी लोग पसीने से तरबतर होते रहे। यही वजह है कि ज्यादातर लोग दिन हो या रात पंखे, कूलर, एसी के सामने ही डटे रहे। सोमवार की तुलना में ऐ ओर अधिकतम तापमान में बढ़ातरी तो न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेंटीग्रेट था, मंगलवार को बढ़ कर 41.8 डिग्री सेंटीग्रेट हो गया। यानी करीब 2 डिग्री बढ़ गया। इसी तरह न्सूनतम तापमान सोमवार को 29.4 डिग्री था, घट कर 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: छत्तीसगढ़ में नहीं हुई है मानसून की एंट्री, IMD ने दी थी गलत जानकारी, जानिए कब देगी दस्तक?

Monsoon in CG: आगामी दिनों में 1 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की आशंका

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार तीन दिन अभी तापमान बढ़ सकता है। अरब सागर से आ रही हवा में नमी कम होने से पूर्व की हवा का असर बढ़ने लगेगा। जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। हालांकि बुधवार को जिले के एक-दो स्थानों में अंधड़ व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।