रविवार को सुबह से ही धूप-छांव का क्रम बना रहा। शनिवार शाम को हुई बारिश के ऐसी उमस भरी गर्मी थी कि बाहर निकलने में पसीने छूट रहे थे। यही वजह है कि ज्यादातर लोग पंखा, कूलर, एसी के सामने ही रहना मुनासिब समझ रहे थे। दोपहर ३ बजे तक यही हलाकान करने वाली स्थिति थी। इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाएं चलते लगीं और देखते ही देखते काली घटाएं छाने लगीं और फिर गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।