23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Flight: बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए अब सीधी फ्लाइट, 55 मिनट में तय होगी 220 किमी की दूरी, शेड्यूल जारी

New Flight: छत्तीसगढ़ के लोगों को नए साल से पहले एक और नई फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है। आगामी 19 दिसंबर से बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Dec 2024, 6:19 PM IST

Raipur Bilaspur Ambikapur new Flight

Bilaspur to Ambikapur New Flight: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर एयरपोर्ट से नई फ्लाइट की सौगात लोगों को मिलने वाली है। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जानकार खुशी होगी कि अब महज 55 मिनट में ही 220 किमी की दूरी कर अंबिकापुर पहुंच जाएगा एयरलाइन कंपनी फ्लाई बिग 19 दिसंबर से हवाई सेवा शुरू करेगी। इसे लेकर शेड्यूल भी जारी कर दिया है। हालांकि एयरलाइन कंपनी ने फ्लाइट का किराया नहीं बताया है।

New Flight: 19 ​दिसंबर से मिलेगी सुविधा

उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर एयरपोर्ट का शुभारंभ पीएम मोदी ने हाल ही में वर्चुअल रुप से किया था। इसके बाद से फ्लाइट के नियमित संचालन का इंतजार हो रहा था। इस बीच अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए नई फ्लाइट की सुविधा 19 दिसंबर से मिलने जा रही है। 19 सीटर फ्लाइट में शुरू की 10 सीटों का किराया कम होगा। वहीं यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को रहेगी। इससे सबसे ज्यादा एसईसीएल, एनटीपीसी कर्मियों को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: New Flight: रायपुर को 2 नई फ्लाइट की सौगात, नए साल में मिलेगी सुविधा, जारी हुआ शेड्यूल

अभी ट्रेनों में लगता है 8 घंटा

हवाई सफर के अलावा अगर ट्रेन में लगने वाले​ किराय और समय की बात करें तो अभी ट्रेन से अंबिकापुर तक का एसी किराया 1500 रुपए हैं। और आवाजाही में भी 8 घंटे से अधिक लगते हैं। ऐसी स्थिति में हवाई सफर अंबिकापुर जाने वालों के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा। इस बीच लोगों की मांग रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी सेवा की है।

Bilaspur to Ambikapur New Flight: जानें फ्लाइट का शेड्यूल

जारी शेड्यूल के अनुसार अंबिकापुर से फ्लाइट दोपहर 12 बजकर 50 मिनट में रवाना होगी और बिलासपुर 1 बजकर 45 मिनट में पहुंचेगी। यानी बिलासपुर से अंबिकापुर की दूरी 55 मिनट में पूरी कर ली जाएगी। वहीं, यह फ्लाइट बिलासपुर से 2 बजकर 10 मिनट में रवाना होगी और 3 बजकर 5 मिनट में अंबिकापुर पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार, इस रुट में सफर करने वाला प्लेन 72 सीटर होगा।