
New Flight: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हैदराबाद के लिए 10 जनवरी से इंडिगो एयरलाइंस की 2 नई फ्लाइट शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइन से मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से शाम 6.45 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से रात 8.50 बजे उड़ान भरने के बाद रात 10.45 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। वहीं, दूसरी फ्लाइट हैदराबाद से शाम 4.35 बजे उड़ान भरने के बाद 6.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर से शाम 6.35 बजे उड़ान भरने के बाद रात 8.25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
विमानन कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रायपुर से राजकोट व जयपुर के लिए भी उड़ान शुरू होगी। इन शहरों के लिए भी काफी दिनों से मांग की जा रही है।
Published on:
07 Dec 2024 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
