23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Flight News: एलायंस का रायपुर से हटा सेटअप, अब फ्लाइट के कोई आसार नहीं

CG Flight News: प्रबंधन ने कहा- सेटअप हटने के बाद दोबारा रायपुर-जगदलपुर के बीच सेवा शुरू करने दिक्कत आएंगी। इंडिगो की सेवा बंद होने के बाद एलायंस से उम्मीद की जा रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 3 Dec 2024, 11:01 AM IST

CG Flight News

CG Flight News: इंडिगो ने जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट बंद की तो माना जा रहा था कि इस रूट पर पहले सेवा दे चुकी एलांयस एयर की वापसी हो सकती है। इस बीच अब एलायंस प्रबंधन ने स्पष्ट किया है जगदलपुर-रायपुर की सेवा शुरू करने के लिए रायपुर में सेटअप ही नहीं है।

CG Flight News: एलायंस के स्टेशन मैनेजर का ट्रांसफर

कई महीने पहले ही रायपुर से पूरा सेटअप हटाया जा चुका है। वहां पर तैनात एलायंस के स्टेशन मैनेजर का ट्रांसफर भी हो चुका है। साथ ही अन्य स्टाफ को भी दूसरे शहरों में भेजा जा चुका है। प्रबंधन का कहना है कि किसी भी शहर तक सेवा शुरू करने से पहले लंबी कवायद होती है। ऐसे में अभी ऐसे कोई आसार नहीं बन रहे हैं कि जगदलपुर-रायपुर सेवा दोबारा शुरू की जाए।

राजधानी से कनेक्ट होने के लिए कोई फ्लाइट नहीं

मालूम कि एलायंस एयर ने सितंबर 2021 में बस्तर से अपनी हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट शुरू की थी लेकिन 2024 में इंडिगो के इस रूट में आने के बाद एलायंस ने मार्च 2024 में अपनी सेवा बंद कर दी। इसके बाद इंडिगो ने छह महीने तक अपनी सेवा दी और अब उसने भी रायपुर की फ्लाइट बंद कर दी है। ऐसे में बस्तर के पास पर राज्य की राजधानी से कनेक्ट होने के लिए कोई फ्लाइट नहीं है।

एलांयस की दिल्ली लाइट निर्बाध रूप से हो रही ऑपरेट

CG Flight News: एक ओर इंडिगो ने पहले अपनी रायपुर फ्लाइट बंद की फिर हैदराबाद फ्लाइट के दिन घटा दिए तो वहीं एलायंस एयर की दिल्ली लाइट निर्बाध रूप से ऑपरेट हो रही है। एलायंस की दिल्ली-जबलपुर-जगदलपुर और दिल्ली-बिलासपुर-जगदलपुर फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन शहर आ रही है।

फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली जा रही। साथ ही सोमवार और शुक्रवार को बिलासपुर होते हुए आ रही है। बुधवार को फ्लाइट जबलपुर होते हुए यहां आती है। दोपहर 12 बजे तक फ्लाइट यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है।

यह भी पढ़ें: CG Flights News: यात्रियों को बड़ा झटका, इंडिगो ने पहले बंद की रायपुर की फ्लाइट, अब दिन भी घटाए…

जब विजिबिलिटी की दिक्कत दूर हुई तो लाइट ही बंद हो गई

एलायंस एयर को शुरुआत से विजिबिलिटी की दिक्कत का सामना करना पड़ा। बारिश और कोहरे के बीच अक्सर फ्लाइट कैंसिल हो जाती थी। उस वक्त एयरपोर्ट में 5000 मीटर की विजिबिलिटी तय थी, लेकिन अब एयरपोर्ट में 1500 की विजिबिलिटी में भी एलायंस एयर की फ्लाइट लैंड कर सकती है।

जब से विजिबिलिटी का मानक घटाया गया है तब से एलायंस एयर की दिल्ली लाइट एक दिन भी कैंसिल नहीं हुई। ऐसे में कहा जा रहा है कि रायपुर की फ्लाइट ऑपरेट हो रही होती तो उसे विजिबिलिटी जैसी बड़ी समस्या का अब सामना नहीं करना पड़ता। यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलती।

एलायंस एयर को घाटा होने लगा

हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर रूट पर इंडिगो के आने के बाद एलायंस एयर को घाटा होने लगा। उसे बेहद कम लोड मिल रहा था। इस वजह से उसने अपनी सेवा बंद कर दी। अगर इंडिगो इस रूट पर नहीं आती तो एलायंस एयर की सेवा जारी रहती।

एलायंस शुरुआत से इस रूट पर डटी हुई थी। बारिश के मौसम में फ्लाइट कैंसिल होने के साथ ही अन्य दिक्कतों के बावजूद उसने सेवा जारी रखी। ऐसे में बस्तर के लोग कह रहे हैं कि उनके लिए एलायंस ही सही थी।