23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Flights News: यात्रियों को बड़ा झटका, इंडिगो ने पहले बंद की रायपुर की फ्लाइट, अब दिन भी घटाए…

CG Flights News: इंडिगो ने पहले रायपुर की फ्लाइट बंद की अब हैदराबाद के दिन घटा दिए हैं। सातों दिन हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट अब चार दिन ही जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 25 Nov 2024, 1:06 PM IST

CG Flights News

CG Flights News: प्राइवेट विमानन कंपनी इंडिगो की मनमानी धमने का नाम नहीं ले रही है। पहले कंपनी ने घाटे का हवाला देते हुए रायपुर की फ्लाइट बंद कर दी। अब हैदराबाद के लिए नियमित उड़ान भरने वाली फ्लाइट के दिन घटा दिए गए हैं। विंटर शेड्यूल को इसके पीछे की वजह बताया गया है।

CG Flights News: इंडिगो ने घाटे का हवाला देते हुए बंद कर दी सेवा

इंडिगो लगातार बस्तर में अपनी सुविधाएं कम करती जा रही है लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। हैदराबाद के लिए हर दिन बड़ी संख्या में लोग टिकट बुक करवाया करते थे। वहां से आने वाली और यहां से जाने वाली फ्लाइट हर दिन लगभग फुल ही रहा करती थी। इसके इंडिगो ने फ्लाइट के दिन घटा दिए।

सूत्रों का कहना है कि इंडिगो ने जब से शहर से अपनी सेवा शुरू की है तब से वह स्थानीय एयरपोर्ट प्रबंधन व जिला प्रशासन की कोई भी बात नहीं मान रही है। जब रायपुर की फ्लाइट बंद होने वाली थी तब भी जिला प्रशासन ने इंडिगो प्रबंधन से कहा था कि टाइमिंग में अगर सुधार किया जाएगा तो यात्री बढ़ेंगे लेकिन इसके बावजूद इंडिगो ने घाटे का हवाला देते हुए सेवा बंद कर दी।

यह भी पढ़ें: CG Indigo Airlines: इंडिगो एयरलाइंस से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द मिलेगी ये खास सुविधा…

एलायंस ने विंटर शेड्यूल में बदलाव नहीं किया

CG Flights News: एलायंस एयर की जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली और जगदलपुर-बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट का नियमित संचालन हो रहा है। सप्ताह में चार दिन फ्लाइट यहां से ऑपरेट हो रही है। विंटर शेड्य़ूल में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। कपंनी प्रबंधन ने शुरुआत से ही बस्तर की मांगों को ध्यान में रखते हुए संचालन किया है।

स्थानीय एयरपोर्ट प्रबंधन और लिला प्रशासन से भी कपंनी का सामंजस्य रहा है। इंडिगो ने जब सेव बंद की तब एलायंस ने रायपुर की बंद सेवा को शुरू करने का प्रस्ताव रखा था लेकिन कागजी कारणों से अब तक यह सेवा शुरू नहीं हो पाई है। माना जा रहा है एलायंस एयर की रायपुर रुट पर वापसी हो सकती है।