12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: अपनी जमीन पर मालिकाना हक को तरस रहे

CG Election 2023: जनादेश यात्रा करीब दोपहर डेढ़ बजे बिलासपुर के चकरभाटा पहुंची।

2 min read
Google source verification
पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: अपनी जमीन पर मालिकाना हक को तरस रहे

पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: अपनी जमीन पर मालिकाना हक को तरस रहे

बिलासपुर। CG Election 2023: जनादेश यात्रा करीब दोपहर डेढ़ बजे बिलासपुर के चकरभाटा पहुंची। जनादेश के वाहन को देखते ही लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर पूछने लगे, क्या उन्हें कुछ बोलने का मौका मिलेगा। जैसे ही हमने कहा कि आपको ही हमें अपनी मांग, मुद्दों और समस्याओं को बताना है। ये सुनकर वे बड़े उत्सुक मन के साथ अभियान से जुड़ने को तैयार हो गए।

यह भी पढ़ें: CG Second Phase voting 2023 : 5 बजे तक 68.15 फीसदी मतदान, कहां हुई बंपर वोटिंग, कहां गिरा मतदान प्रतिशत, देखिए लेटेस्ट

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में सिधी समाज के लोग रहते हैं। सबसे बड़ी समस्या पट्टे की समस्या है। उन्हें उनके पट्टे का मालिकाना हक अब तक नहीं मिल पाया है। कही भी उन्हें लोन लेने की जरूरत हो तो इस जमीन के बेस में लोन नहीं मिलता है। इस वजह से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि सफाई की समस्या अधिक है। मुख्या सड़को की तो किसी तरह सफाई हो जाती है, लेकिन बाकी जगहों में कचरे कई दिनों तक पड़े रहते हैं।

इसे उठाने के लिए कोई नहीं आता है। कई लोगों ने कहा कि इस मुख्य सड़क को देखकर कौन कहेगा कि यहां से अन्य जगहों की सड़कें ठीक होंगी। लेकिन, जैसे ही किसी गली-मोहल्ले में जाएंगे तो हर तरफ की सड़कें खराब मिलेंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। अंत में सभी ने मतदान के लिए शपथ लेते हुए कहा कि हम अपने मत का प्रयोग जरूर करेंगे। औरों को भी प्रेरित करेंगे।

यह भी पढ़ें: पत्रिका जनादेश यात्रा 2023: इस बार जांच-परखकर करेंगे मतदान

रोज सफाई हो, कचरा उठाएं

मूल चंद जासवानी ने बताया कि चकरभाटा क्षेत्र में ऐसा कोई वार्ड नहीं है,जहां पर सफाई की समस्या न हो। हर क्षेत्र में कचरा फैला रहता है। कई दिनों तक यहां सफाई कर्मी कचरा उठाने नहीं आते हैं। मुख्य सड़के तो ठीक है, लेकिन गली-मोहल्ले में जाएंगे तो गिरजाएंगे। खऱाब सड़कों की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इस समस्या का समाधान करने की जरूरत है।

सिंधी समाज को मिले पट्टा

प्रकाश जायसवानी ने बताया कि चकरभाटा क्षेत्र में पट्टे की समस्या है। यहां सिधी समाज के लोग बड़ी संख्या मे रहते हैं। 1947 में पलायान होकर यहां बस गए थे। तब से अब तक पट्टे का मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। कहा कि जब प्रशासन से बात की गई तो बताया गया कि इस गांव का नक्शा और खसरा नहीं है। इसके लिए आज तक किसी जनप्रतिनिधि ने पहल नहीं की है। यहीं प्रमुख मांग है कि पट्टे का मालिकाना हक मिले।