
फुटपाथ पर सामान बेचने वालों से पुलिस ने लिया 57 हजार जुर्माना, ऐसी गलती पर की कार्रवाई...
बिलासपुर। CG News: फुटपाथ पर ऑटो डीलरों क्षरा कार खड़ी कर बेचने व प्रतिबंधित प्लॉस्टिक रखने वालों के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। इस बीच 3 कार व 70 किलो से अधिक प्लॉस्टिक जब्त कर 57 हजार जुर्माना वसूला गया।
फुटपाथ पर कार पार्क कर अतिक्रमण करने वाले ऑटो डीलरों के खिलाफ शुक्रवार को नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस बीच व्यापार विहार में पांच ऑटो डीलरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क पर पार्क तीन कारों को जब्त किया और भविष्य में चार पहिया वाहनों को सड़क पर नहीं रखने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि शहर में पुराने कार की खरीदी बिक्री करने वाले ऑटो डीलर अक्सर बेचने के लिए चार पहिया वाहनों को अवैध रूप से सड़क और फुटपाथ पर डिस्प्ले के तौर पर रखे रहते हैं जिससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित होती है।
Published on:
25 Nov 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
