21 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे यात्री प्रशांत सिरारकर ने रेलवे सुरक्षा बल हेल्प लाइन नम्बर 182 पर सूचना दी गई कि वह अपने परिवार के साथ अहमदाबाद एक्सप्रेस (12833) में कोच संख्या एस-6, बर्थ संख्या-21, 22 में बडनेरा से राजगांगपुर तक यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान उनकी गर्भवती पत्नी रानी (24 वर्ष) अचानक बेहोश हो गई है, जिसे इलाज की जरूरत है। हेल्पलाइन नम्बर में तैनात बल सदस्यों द्वारा इसकी सूचना गाड़ी में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक एसडी यादव एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर को दी गई।