
पंडित सुन्दरलाल शर्मा (फोटो सोर्स- पत्रिका)
CG News: बिलासपुर जिले के पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली ने विश्वविद्यालय को 10 ऑनलाइन पाठ्यक्रमों 2 स्नातक और 8 स्नातकोत्तर के संचालन की मान्यता प्रदान की है। यह कदम प्रदेश में उच्च शिक्षा को और अधिक सुलभ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन सभी पाठ्यक्रमों का संचालन आगामी शैक्षणिक सत्र जून-जुलाई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे नौकरी या अन्य जिम्मेदारियों के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगे।
मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में स्नातक स्तर पर बी.ए. (हिन्दी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र) और बी.लिब. (पुस्तकालय विज्ञान) शामिल हैं। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. (अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, समाजशास्त्र, शिक्षा), एम.एससी. (गणित), एम.कॉम. और एम.बी.ए. जैसे लोकप्रिय कोर्स उपलब्ध होंगे। इनकी अवधि सामान्यत: दो वर्ष निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को वर्चुअल क्लास, रिकॉर्डेड लेक्चर, ई-कंटेंट और डिजिटल स्टडी मैटेरियल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इससे वे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई कर सकेंगे।
यह पहल विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी, जो दूरस्थ या ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, जहां पारंपरिक शिक्षा तक पहुंच सीमित होती है। इसके अलावा, महिलाएं, नौकरीपेशा लोग और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके छात्र भी आसानी से अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी. के. सारस्वत ने कहा कि यह मान्यता विश्वविद्यालय की गुणवत्ता और तकनीकी क्षमता का प्रमाण है।
व्यापमं ने बदला एग्जाम टाइम, अब सुबह 10 बजे से होंगी आगामी प्रमुख परीक्षाएं, जानें ड्रेस कोड और निर्देश- प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव का निर्णय लिया है। 19 अप्रैल को होने वाली परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा के बाद आगामी सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी… पूरी खबर पढ़े
मगरमच्छों का नैसर्गिक अभयारण्य कौन सा है? मंडी उप निरीक्षक परीक्षा में पूछे गए ऐसे सवाल, गणित-अंग्रेजी ने बढ़ाई मुश्किल- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के मंडी उप निरीक्षक के प्रवेश परीक्षा दिलाकर निकलते समय काफी खुश दिखे। सामान्य ज्ञान में मगरमच्छों का नैसर्गिक अभ्यारण्य कौस सा है, भारत का पुराना पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र कौन सा है जैसे प्रश्र आया था। इसके अलावा भी सरल प्रश्र थे, जिससे परीक्षा हल करने के बाद निकलते समय भावी अधिकारी काफी खुश दिखाई दिए। हालांकि गणित ने कुछ परीक्षार्थियों को परेशान किया… पूरी खबर पढ़े
Published on:
29 Apr 2026 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
