Punnulal Mohle Injured: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। लोकसभा के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री और मौजूदा मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले हादसे का शिकार हो गए है। उनके हाथ, पैर और सीने में चोट पहुंची हैं। पूर्व मंत्री मोहले को मुंगेली जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। फिलहाल वे खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। वरिष्ठ डॉक्टरों को टीम उनके देखरेख में जुटी है। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने फोन पर विधायक मोहले का हालचाल जाना।