
CG ELECTION 2018 : राहुल ने किया रमन पर तीखा वार कहा-सीएम मैडम पीडीएस में करतीं है चोरी, देखें विडियो
जांजगीर-चांपा/बिलासपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने जांजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने केन्द्र सरकार सहित राज्य सरकार पर निशाना साधा। डॉ. रमन पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम मैडम पीडीएस का पैसा खाती है। रमन सरकार छत्तीसगढ़ के गरीब किसानों का पैसा खा गए। उनके बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आ चुका है। सभा को सुनने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
12 नवंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहला चरण का मतदान सम्पन्न हुआ है। आगामी 20 नवंबर को द्वितीय चरण का मतदान होना है। अपने-अपने प्रत्याशियों को विजयी दिलाने के लिए भाजपा-कांग्रेस पार्टी के मंत्री प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर ३ बजे जांजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार पर तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि सीएम मैडम पीडीएस का पैसा खाती है। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि जब पैसा चोरी करने के जुर्म में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेल हो सकती है तो छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया के बेटे गरीब किसानों का करोड़ों रुपए पनामा बैंक में जमा है तो उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार गरीब किसानों का खून चूसकर उन्हें बर्बाद कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार गरीब आदिवासियों का जमीन बेच रही है। लेकिन आज तक किसी भी मीडिया वालों ने उसका प्रकाशन नहीं किया। कांग्रेस पार्टी के सदस्य किसानों का जमीन बचाने काफी संघर्ष कर रहे हैं। जिससे गुस्साएं बीजेपी के लोग उन पर आए दिन हमला करते हैं।
Published on:
13 Nov 2018 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
