22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का तेवर, दो दिनों तक लगातार होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

CG Weather Alert: 3 दिसंबर से प्रदेश में बादल आने और बारिश शुरू होने की संभावना है। पहले दक्षिण छग और उसके बाद धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढऩे की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Weather Update

प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather Today: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं और हवा की दिशा बदलकर पूर्वी होने का असर शुक्रवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्र में पड़ा। दिन में धूप छांव का दौर चला और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। इसके बाद दोपहर आसमान साफ रहा।

दोपहर से शाम तक आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए और धूप-छांव का दौर चला। पूर्वी हवाओं के साथ -साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं का असर शुक्रवार को शहर के तापमान पर पड़ा। अधिकतम तापमान में 0.4 और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहने के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े: चुनावी नतीजे से पहले मां महामाया की शरण में विजय बघेल, बोले- पाटन से हार रहे हैं सीएम

चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञानी चन्द्रा के अनुसार एक अवदाब दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से 3 दिसंबर से प्रदेश में बादल आने और बारिश शुरू होने की संभावना है। पहले दक्षिण छग और उसके बाद धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढऩे की संभावना है। मध्य छग में 4-6 दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है।

तापमान में परिवर्तन की संभावना कम

मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में दक्षिण हरियाणा और उसके आसपास फैला है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 2 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बंगाल की खाड़ी से हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...रेलवे ने इस रूट की 110 ट्रेनों को किया कैंसिल, फटाफट यहां चेक करें सूची