
दिल्ली के बाद अब यहां 6 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास
बिलासपुर. दिल्ली में 6 साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म की वारदात के बाद अब बिलासपुर में भी 6 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि समय रहते बच्ची की मां मौके पर पहुंच गई और बेटी की जान बचा ली।
दरअसल गुरुवार की शाम रतनपुर थाना अंतर्गत एक गांव में 6 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी रुपेश उर्फ गोलू नाम का युवक चॉकलेट लेकर पहुंचा और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। घर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था कि तभी बच्ची की मां बेटी को खोजते-खोजते पहुंच गई।
बेटी की मां ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा खोलते ही मां की नजरें फटी की फटी रह गईं। आपत्ती जनक हालत में युवक था और वह मासूम बच्ची के कपड़े उतार रहा था। मामले का फर्दाफास होते ही पीढि़त मां ने इसकी शिकायत पुलिस में की। गनीमत रही कि बेटी की मां समय पर पहुंच गई। अन्यथा गंभीर वारदात (Rape attempt from a 6-year-old girl)हो सकती थी
Published on:
06 Jul 2019 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
