बच्चों की बढ़ रही है परेशानी : मार्च में गर्मी तेज होने के कारण छोटे बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। साथ ही साथ अभिभावकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने अप्रैल तक स्कूल संचालित करने की योजना बनाई है। लेकिन गर्मी को देखते हुए बच्चों की क्लास सुबह पाली में लगाने का आदेश जारी कर दिया है।
करेंगे जांच : गर्मी को देखते हुए आदेश जारी किया गया है। सभी स्कूलों को इसकी सूचना भी दे दी गई है। यदि इसका पालन नहीं हो रहा, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
हेमंत उपाध्याय, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर