Mungeli Kusum Steel Plant Accident: मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रामबोड़ के कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड स्टील प्लांट में गुरुवार दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच हादसे के बाद शुक्रवार की रात 11 बजे के आसपास करीब 34 घंटे बाद 200 टन के साइलो को हटाने में सफलता मिल गई। हालांकि अभी भी इसके नीचे दबे मजदूरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।