24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धान का रोपा लगाने ट्रैक्टर में निकली 42 महिलाओं के साथ हुआ कुछ ऐसा की एक की हो गई मौत, 10 हो गई घायल

- रोपा लगाने जा रहे श्रमिको से भरी ट्रैक्टर पल्टी गर्भवती महिला की मौत 12 घायल - घायलो को 112 व 108 ने पहुंचाया सिम्स, घायलो की स्थिति अब समान्य

2 min read
Google source verification
Something like this happened with 42 women who went out in a tractor

धान का रोपा लगाने ट्रैक्टर में निकली 42 महिलाओं के साथ हुआ कुछ ऐसा की एक की हो गई मौत, 10 हो गई घायल

बिलासपुर. सरवानी चकरभाठा से हरदी रोपा लगाने जा रहे 42 श्रमिक लिमतरी मोड के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। श्रमिको से भरी ट्रैक्टर व ट्राली के पलटने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई व 12 घायल हो गए। घायलो को उपचार के सिम्स दाखिल कराया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चालक शराब के नशे में ट्रैक्टर चला रहा था यह बात सामने आने की बात पुलिस कह रही है।

शनिवार सुबह 7 बजे ग्राम सरवानी चकरभाठा निवासी लक्ष्मी पति राजेन्द्र केंवट (22) व अन्य 41 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर हरदी खेत में रोपा लगाने आ रहे थे। ट्रैक्टर ग्राम लिमतरी के पास पहुंचा इस दौरान हो रही तेज बारिश की वजह से नशे में होने की वजह से ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा व ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गई। ट्रैक्टर में सवार लक्ष्मी पति राजेन्द्र केंवट दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दुर्घटना में घायल 42 लोग को उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया गया। सिम्स में लक्ष्मी पति राजेन्द्र केंवट (22) की मौत हो चुकी थी। वही 12 को सिम्स में दाखिल किया गया था। दो घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चकरभाठा पुलिस मामले में शिकायत पर जांच कर रही है।

घायल श्रमिक
सरस्वती पति सकवार (51), ममता पति परदेशी (30), भारती पति पवन पोर्ते (22), चम्पा पति रामेश्वर (37), प्रीति पिता दुकलहा (18) संगीता पिता मनहर (18) माल्ती पति हरिश चंद्रा (45), सुकरीता पति अनिल (26), सोनमति पति पंचराम (38), निर्जला पिता श्रीकुमार व रुपा बाई पति (55) का सिम्स में उपचार चल रहा है।
सरवानी से हरदी रोपाई करने आ रहे श्रमिको से भरी ट्रैक्टर लिमतरी के पास पल्ट गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है वही 12 घायल हुए है। घायलो का सिम्स में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में चालक के शराब पीकर ट्रैक्टर चलाने की बात सामने आ रही है।
अभय सिंह बैस, चकरभाठा थाना प्रभारी