16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाडले बेटे ने किया पिता का कत्ल… मां को पिटता देख आया गुस्सा, ईंट और पत्थर से कुचला सिर

Bilaspur Murder Case : पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के बीच बेटा कूद पड़ा और पिता के सिर पर धारदार हथियार व ईंट से हमला कर घायल कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
bilaspur_murder_case.jpg

Bilaspur Murder Case : पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद के बीच बेटा कूद पड़ा और पिता के सिर पर धारदार हथियार व ईंट से हमला कर घायल कर दिया। घायल पति को गंभीर अवस्था में पत्नी ने सिम्स में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोनी पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर संदेही बेटे को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार बड़ी कोनी निवासी अर्जुन पिता महेश ध्रुव (50) ड्रायवर का काम करते है। बुधवार रात अपनी पत्नी प्रभा ध्रुव से किसी बात को लेकर अर्जुन का विवाद हो गया। पति- पत्नी के बीच हो रहे विवाद में बेटा सुरेश ध्रुव भी कूद पड़ा। बेटा सुरेश व पिता अर्जुन के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने धारदार हथियार व ईंट पत्थर से हमला कर पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें : पहले लकड़ी के डंडे से किया वार फिर... छत से नीचे गिराकर मार डाला, गलत नीयत से घर में घुस गया था अंजान

घायल अर्जुन ध्रुव को पत्नी प्रभा गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुंची। सिम्स में उपचार के दौरान गुरुवार सुबह अर्जुन ध्रुव ने दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस सिम्स पहुंच कर परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद संदेही बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस की माने तो मामले में पूछताछ के बाद जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी कोनी निवासी अर्जुन ध्रुव का विवाद हो गया था। विवाद के बाद गंभीर रूप से घायल को सिम्स लेकर परिजन पहुंचे थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

- गोपाल सतपथि, कोनी थाना प्रभारी