14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM बघेल का बड़ा बयान, कहा – पार्टी छोड़कर नहीं जाते जोगी, तो नहीं बनती कांग्रेस की सरकार

Raipur News : सीएम बघेल ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत अजीत जोगी पार्टी छोड़कर नहीं जाते तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती।

2 min read
Google source verification
CM बघेल का बड़ा बयान, कहा - पार्टी छोड़कर नहीं जाते जोगी, तो नहीं बनती कांग्रेस की सरकार

CM बघेल का बड़ा बयान, कहा - पार्टी छोड़कर नहीं जाते जोगी, तो नहीं बनती कांग्रेस की सरकार

Chhattisgarh News : पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत अजीत जोगी पार्टी छोड़कर नहीं जाते तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती। ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को सिम्स ऑडिटोरियम में कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कही।

यह भी पढ़े : समाजों का शिक्षा पर जोर, घर-घर संपर्क कर जमा कर रहे स्कूल फीस

सीएम ने कहा - सीटें जीतकर दिखाएंगे

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में सभी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसमें भाजपा, जोगी कांग्रेस और बसपा शामिल थी, लेकिन जनता ने कांग्रेस को जनादेश दिया था। सीएम ने बताया कि मोहन मरकाम की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया है, (CG Raipur news hindi) इससे पहले जगदलपुर में आयोजित हुआ था। आगे दुर्ग में आयोजित होगा।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। वे सभी कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत करना है। (Chhattisgarh News) साथ ही शासन की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। सीएम ने कहा कि हम एक बार फिर संगठित होकर लड़ाई लड़ेगे और सभी सीटें जीतकर दिखाएंगे।

यह भी पढ़े : योग कर बने निरोग: मठपुरैना के हल्का तालाब में अब हर दिन होगा योगाभ्यास

65 प्लस का दावा कांग्रेस के लिए था

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आने के सवाल पर सीएम बघेल ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में भी वे आए थे और उन्होंने 65 प्लस की बात कही थी। लेकिन वो बात भाजपा के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के लिए थी। (CG Raipur News) प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि जो दूसरी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं और जो पहले से कांग्रेस के सदस्य हैं, उनका लेखा-जोखा देखा जाएगा। (Raipur News) टिकट किसी एक को मिलेगा और दूसरे कार्यकर्ता उसका पूरा सहयोग करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के लोग साढ़े 4 साल से बिल में छिपे हुए थे। अब बाहर निकल रहे हैं। प्रदेश की जनता यह बात समझ गई है।