
युवतियों व युवकों पर हुई पीटा एक्ट की कार्रवाई, जानें क्या हैं वजह
बिलासपुर. एक बड़े हाटल से देह व्यापार के आरोप में दो युवतियों व शहर से एक युवक को गिरफ्तार करने के बाद तारबाहर पुलिस ने जांच की। इस मामले में एक और युवक की गिरफ्तारी हुई है। मंगलवार को पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इन सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सेंट्रल जेल दाखिल करा दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक हाटल में एक कमरे को खास मकसद से बुक किया गया है। यहीं से दो युवतियां व शहर से एक युवक को पकड़ा था। पुलिस ने एक युवक को सौदा के लिए भेजा तो मामला 5 हजार में तय हुआ।
पुलिस ने दार्जलिग वेस्टबंगाल व सूरत गुजरात की युवतियों के साथ रायपुर निवासी महेश खडका पिता हीरा खड़का (26 ) मूल निवासी नेपाल, व ओला चालक प्रताप सिंह राणा पिता पान ङ्क्षसह राणा बिलासपुर को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओला चालक इन युवतियों को लाने ले जाने के लिए अधिक रुपए चार्ज करता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान युवतियों के पास से 5 हजार रुपए नगद, 4 मोबाइल फोन व आईडी कार्ड जब्त किया है। चारों आरोपियों पर पुलिस ने धारा 4,5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 का अपराध करते पाए जाने पर गिफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और चारों को जेल दाखिल किया गया है।
Published on:
30 Jan 2019 11:30 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
