12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

मुख्यमंत्री ने लौटाई चिटफंड के पीडि़त निवेशकों की राशि

जीवन भर की गाड़ी कमाई की राशि वापस मिलने से निवेशकों की लौटी मुस्कान

Google source verification

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चिटफंड में निवेश करने वाले बिलासपुर समेत 07 जिलों के 35 हजार 378 पीडि़त निवेशकों को 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि बटन दबाकर उनके खातों में लौटाई। इनमें बिलासपुर जिले के 16 हजार 615 निवेशकों की 84 लाख 55 हजार 760 रूपए की राशि शामिल है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mz8g9

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता से किए गए अपने वायदे को निभाते हुए चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की और निवेशकों को उनकी गाड़ी कमाई लौटाई है। बुधवार को उन निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। पीडि़त निवेशकों की राशि लौटाने के न्याय योजना कार्यक्रम में जिला कार्यालय से कलेक्टर संजीव कुमार झा, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी, विजय केशरवानी सहित हितग्राही वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mz8gd

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने आपसे वादा किया था आपसे ठगी करके आपके खून-पसीने की कमाई लूटने वाली चिटफंड कंपनियों को बख्शा नहीं जाएगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mz8gf

उन पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी और निवेशकों के पैसे लौटाए जाएंगे। हमने चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की राशि लौटाने कार्ययोजना बनाई और इस पर अमल के लिए समयसीमा तय की। इस पर अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और फर्जी कंपनियों पर लगातार कार्रवाई कर निवेशकों को राशि लौटाई जा रही है। 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mz8gk

हमारी सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि निवेश करने वालों को उनका पैसा वापस मिल जाए। देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो चिटफंड कंपनियों के ठगी के शिकार निवेशकों को उनका पैसा वापस दे रहा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mz8gq

कार्यक्रम में बिलासपुर से राजकुमार साहू ने मुख्यमंत्री से बातचीत करते हुए बताया कि उनके पिता की सेवानिवृत्ति पर मिली राशि साढ़े 8 लाख रूपये उन्होंने चिटफंड कंपनी में लगाई थी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mz8gs

रकम डूबने के बाद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पैसा वापस मिलेगा लेकिन आपकी सरकार के प्रयासों से मुझे आज 13 हजार रूपये वापस मिले है। उम्मीद है कि आगे भी मुझे और राशि मिल जाएगी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mz8gw

बिटकुली की सरस्वती देवी ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ जमीन बेचकर 11 लाख रूपये की राशि चिटफंड कंपनी में लगाई थी। उन्होंने कहा कि 20 हजार रूपये की राशि वापस मिली है और मुझे पूरी उम्मीद थी कि आपके रहते मेरा पैसा जरूर वापस मिल जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mz8gy