14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विज्ञापन देखकर नौकरी के नाम पर युवती ने दिए 91 हजार रुपए, फिर….हो गया ये कांड

Bilaspur Fraud News: युवती ने विज्ञापन देख कर बताए नम्बर पर सम्पर्क कर नौकरी के लिए बात की। विज्ञापन को सही मान कर युवती ने विभिन्न फार्मेल्टी के नाम पर 91 हजार रुपए दे दिया।

2 min read
Google source verification
CG Fraud News

विज्ञापन देखकर नौकरी के नाम पर युवती ने दे दिए 91 हजार रुपए

CG Crime News: बिलासपुर। कुदुदण्ड निवासी युवती ने विज्ञापन देख कर बताए नम्बर पर सम्पर्क कर नौकरी के लिए बात की। विज्ञापन को सही मान कर युवती ने विभिन्न फार्मेल्टी के नाम पर 91 हजार रुपए दे दिया। युवती को जब ठगी का एहसास हुआ तो एसीसीयू में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने 60 हजार 500 रुपए होल्ड करवा दिए। युवती ने होल्ड रकम वापस पाने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े: CG Politics: BJP ने गिनाई कांग्रेस खामियां, यहां घर-घर संपर्क अभियान की हुई शुरुआत

पुलिस के अनुसार कुदुदण्ड देवांगन मोहल्ला निवासी दुर्गा पिता शिव कुमार देवांगन (26) ने न्यूज पेपर में एयरटेल 4जी कम्पनी में नौकरी का विज्ञापन देख दिए हुए नम्बर पर फोन कर सम्पर्क किया। दुर्गा देवांगन को एयरटेल कस्टमर केयर अधिकारी (cg fraud news) बन कर बात कर रही शिवानी गुप्ता ने प्रोसेसिंग फीस व अन्य किस्त के नाम पर 91 हजार रुपए यूपीआई के माध्यम से जमा करा दिए। रुपए देने के बाद भी जब दुर्गा से लगातार प्रोसेसिंग के नाम पर रुपए की डिमांड हो रही थी।

लगातार रुपए की मांग को देखते हुए ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने एसीसीयू से मामले की शिकायत की थी। शिकायत पर एसीसीयू ने संबंधित एकाउंट को ब्लाक कर 60 हजार 500 रुपए रुपए होल्ड करवा लिए। होल्ड रुपए को प्राप्त करने के लिए एफआईआर की आश्वयकता थी। दुर्गा देवांगन ने सिविल लाइन थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। सिविल लाइन पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़े: पावर कंपनी में में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए चयन सूची जारी, एक क्लिक में देखें नाम

बिना कंफर्म हुए न करें रुपए का लेनदेन

वेब साइटव न्यूज पेपर में नौकरी के नाम पर बहुत से विज्ञापन छपते व प्रसारित होते हैं। ऐसे किसी भी विज्ञापन पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। विज्ञापन के माध्यम से लगातार ठगी की वारदात को साइबर ठग अंजाम दे रहे हैं। किसी भी विज्ञापन पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें उसके बाद ही आगे का प्रोसेस करें।

एयरटेल कम्पनी में नौकरी के लगने के लिए युवती प्रोसेसिंग फीस व अन्य फीस के लिए 91 हजार की ठगी का शिकार हो गई थी। 60 हजार (bilaspur crime news) रुपए होल्ड हुए है, पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

- परिवेश तिवारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: बीएससी नर्सिंग, श्रम निरीक्षक समेत अन्य पदों के लिए कल होगी परीक्षा, एग्जाम से पहले इन बातों का रखें ध्यान