6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूने मकानों को निशाना बना रहे चोर, घर का ताला तोड़कर ले गए कीमती सामान, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Crime Hindi News : तखतपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। घर से सोने चांदी के जेवर समेत नगदी लेकरफरार हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
सूने मकानों को निशाना बना रहे चोर, घर का ताला तोड़कर ले गए कीमती सामान, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

सूने मकानों को निशाना बना रहे चोर, घर का ताला तोड़कर ले गए कीमती सामान, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बिलासपुर. तखतपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। घर से सोने चांदी के जेवर समेत नगदी लेकरफरार हो गए। प्रार्थी रामेश्वर कौशिक पिता स्व दशरथ कौशिक (33) ग्राम हरदी निवासी ने तखतपुर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराइ है।

यह भी पढें : CG Election 2023: सरोज पांडे ने राहुल गांधी के दौरे पर साधा निशाना, बोलीं- मोहब्बत की दुकान के नाम पर आए हैं नफरत बेचने

प्रार्थी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बिलासपुर के लवली ट्रेडर्स में काम करता है। हर रोज अपने घर ग्राम हरदी से काम के लिए आना जाना करता है। 15 दिन पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके मायके ग्राम छतौना चली गई थी। प्रार्थी 22 सितबर को रोज की तरह अपने घर मे ताला लगा के बिलासपुर काम मे आने के लिए निकला, दिन भर काम कर रात में अपने मामा के घर अमसेना चला गया था और वहीं से 23 सितंबर तक अपने काम के लिए बिलासपुर आना जाना करता था। 23 तारिक को ग्रामवासी विनय कौशिक ने फोन कर प्रार्थी को सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है।

यह भी पढें : पूर्व कलेक्टर के विरोध में नारेबाजी करते हुए बुनकर समिति की महिलाओं ने निकाली पदयात्रा, देखें VIDEO

वहीं घर की अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। सूचना पर प्रार्थी अपने घर पंहुचा तो देखा की सामने के दरवाजे और कमरे का ताला टूटा हुआ था। घर की अलमारी के लाक भी टूटा हुआ था जिसमें रखी1 नग सोने की माला, चांदी की 1 नग करधन, 2 नग पैर पट्टी, 6 नग चांदी की चूड़ी,चांदी की अंगूठी 5 नगऔर 5 हजार रुपए नगद किसी ने चोरी कर ली थी।