
Auto bajar saj ke tayar
बिलासपुर. मंगलवार 7 नवंबर को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और इंद्र योग के शुभ प्रभाव से वृष और कन्या राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी और आपको कहीं से रुके हुए पैसे की प्राप्ति होगी। शुभ योग के प्रभाव और बजरंगबली की कृपा से इन राशियों के जीवन में खुशियों का संचार होगा। मंगलवार 7 नवंबर को वृष और कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ के जबर्दस्त योग बन रहे हैं। इन राशियों की रुकी योजनाएं पूर्ण होंगी। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और इंद्र योग के शुभ प्रभाव से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मेष से मीन तक धन और कॅरियर के मामले में सफलता के योग बन रहे हैं।
मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। उत्तम राज योग का सृजन हो रहा है और इसका प्रभाव आपके कॅरियर और कारोबार पर होगा।
वृष
वृष राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है और आपकी आय में वृद्धि के योग हैं। सम्मान की प्राप्ति होगी। भक्ति भावना जागृत होगी और आप परोपकार के कार्य करेंगे। कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आपके घर में किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है, लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा।
कर्क
कर्क राशि के लोगों को सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको सर्वत्र विजय विभूति सफलता का देने वाला है। आज आपको कोई खोई हुई चीज मिल सकती है।
सिंह
सिंह राशि के लोगों की योजनाएं सफल होंगी और आपके कारोबार में सफलता होगी। लाभ व प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास फिर से मिल सकता है। संतान पक्ष से भी अपेक्षित समाचार मिलेगा।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है और आपकी सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आपके सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे, आज वह पूरे होंगे।
तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी से बिताने का है और आज आपको हर मामले में जोखिम से दूर रहने की सलाह है। आपके कार्यक्षेत्र के मामले में आज किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता से भरा होगा और आप किसी मामले में परेशान रहेंगे। कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं।
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्मान से भरा होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज कार्यक्षेत्र में आपकी समस्याओं का समाधान होगा और परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।
मकर
मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। किसी बड़े लाभ के चक्कर में आप दिनभर भागदौड़ करने के लिए भी तत्पर रहेंगे। परिस्थितियों में सुधार आएगा।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को आज हर काम काफी सावधानी से करने चाहिए। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। शाम के वक्त आपको अचानक से कहीं से लाभ हो सकता है और प्रसन्नता बढ़ेगी।
मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारक रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा।
Published on:
07 Nov 2023 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
